देश

Mamata Banerjee: अयोध्या में 'रामलला प्राण प्रतिष्ठा' के दिन ममता बनर्जी जायेंगी 'मंदिर',खुद किया खुलासा

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 16, 2024, 06:41 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में सभी धर्मों के लोगों के साथ एक 'सद्भाव रैली' का नेतृत्व करेंगी।

Image

सीएम ममता बनर्जी ने 22 जनवरी को अपने प्लान का खुलासा किया है

Mamata Banerjee on Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान राम मंदिर के उद्घाटन (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha) की जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 22 जनवरी को अपने प्लान का खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि वो 22 जनवरी को कालीघाट मंदिर जाएंगी वहीं वो कोलकाता में सभी धर्मों के लोगों के साथ एक 'सद्भाव रैली' का नेतृत्व करेंगी, मुख्यमंत्री ने मंगलवार ये घोषणा की।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को उनकी पार्टी टीएमसी सर्व-धर्म रैली यानी सद्भावना रैली निकालेगी उन्होंने कहा कि यह रैली सभी धर्मों के लोगों के लिए होगी जैसे कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे में जाने वाले लोग भी रैली में शामिल हो सकेंगे।

हाजरा से पार्क सर्कस मैदान तक एक सर्व-धर्म रैली

ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं 22 जनवरी को एक रैली करूंगी और इसकी शुरुआत काली मंदिर से होगी, जहां मैं मां काली की पूजा करूंगी, इसके बाद हम हाजरा से पार्क सर्कस मैदान तक एक सर्व-धर्म रैली करेंगे, उन्होंने कहा कि टीएमसी द्वारा आयोजित किया जाने वाला मार्च पार्क सर्कस मैदान में समाप्त होगा और इससे पहले यह मस्जिदों, चर्चों और गुरुद्वारों सहित विभिन्न धर्मों के उपासना स्थल से होकर गुजरेगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article