अध्यात्म

Ayodhya Ram Mandir Darshan Time: कैसे होंगे रामलला के दर्शन, यहां जानें आरती का समय और सारी जानकारी

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद कितने बजे रामलला के दर्शन होंगें आऱती का समय क्या रहेगा। इसको लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी हौ। रामलला की पूजा अर्चना रामानंदी परंपरा के अनुसार होगी। आइए जानचते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी के बारे में।

Image

Ayodhya Ram Mandir

Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कहा जाता है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामानंदी परंपरा के अनुसार रामलला की पूजा की जाएगी। इसके बाद से रामलला के जागरण से लेकर शयन कराने तक का कार्यक्रम तैयार किया जा चुका है। प्राण प्रतिष्ठ की तैयारी पूरे जोर- शोर से चल रही है। राम भक्तों में इस दिन को लेकर बहुत ही उत्साह है। राम मंदिर के लिए अलग- अलग जगह से उपहार आ रहे हैं। कोई अगरबत्ती तो कोई घंटा लेकर आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं रामलला के दर्शन कब और कैसे होंगे इसके साथ ही आरती का क्या समय रहेगा।

राम मंदिर के दर्शन कैसे होंगे (How Will Be The Darshan Of Ram Mandir)

रामलला के दर्शन करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। आप जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (SRJTKT) की आधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर अपनी टिकट बुकिंग करा सकते हैं। यदि आप वहीं पर रहते हैं और जाकर टिकट लेना चाहते हैं तो अयोध्या राम मंदिर विजिटर सेंटर पर जाकर ऑफलाइन टिकट ले सकते हैं। ऑफलाइन टिकट का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक रहेगा।

क्या होगा दर्शन का समय

अयोध्या राम मंदिर के दर्शन का समय सुबह के 6 बजे से लेकर 11:30 बजे तक रहेगा। वहीं दोपहर में 2 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। त्योहार पर दर्शन का समय अलग रह सकता है।

अयोध्या राम मंदिर आरती टाइम ( Ram Mandir Aarti Time)

अयोध्या राम मंदिर में एक दिन में कुल तीन बार रामलला की आरती की जाती है। इनमें श्रृंगार आरती, भोग आरती और शयन आरती प्रमुख हैं। इन तीनों आरती का समय इस प्रकार है

शृंगार आरती- सुबह 6:30 बजे

आरती रात्रिभोज - दोपहर 12:00 बजे

संध्या आरती - 7:30 बजे

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article