देश

कैसी है कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की तबियत? सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, डॉक्टरों ने लगाया 'पेसमेकर'

Kharge Health Condition: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुधवार को पेसमेकर लगाया गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को शहर के एम एस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियांक ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

Kharge Health Condition: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुधवार को पेसमेकर लगाया गया। उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को शहर के एम एस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियांक ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

कैसी है खरगे की हालत?

प्रियांक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई थी और उन्हें तय प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का आभारी हूं।’’

बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि खरगे की हालत स्थिर है और किसी को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उम्र संबंधी समस्याओं और सांस लेने में तकलीफ के कारण पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि हृदय गति स्थिर रखने के लिए यह ज़रूरी है। इसके अलावा कोई समस्या नहीं है।

प्रियांक ने कहा कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सब कुछ ठीक और स्थिर है। किसी को चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उन्हें (खरगे) कोई और समस्या नहीं है। प्रियांक ने कहा कि उनके पिता 83 वर्ष के हैं और देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते उन पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी है और मौजूदा हालात में इस जिम्मेदारी को निभाना निश्चित रूप से एक मुश्किल काम है। प्रियांक ने कहा, "लेकिन उनके साथ लोगों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं हैं।"

डॉक्टरों ने खरगे को दी यह सलाह

डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद खरगे को आराम करने की सलाह दी है। प्रियांक ने कहा कि उन्हें दो-तीन दिन आराम की ज़रूरत पड़ सकती है, चिंता की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने खरगे से अस्पताल जाकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article