देश

'मेरी बॉडी टाइगर श्रॉफ से अच्छी बना दो...', नितिन गडकरी ने बताया फिटनेस का राज, 47 किलो कम किया वजन

Times Drive Auto Summit and Awards 2026: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को टाइम्स नाउ के टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट और अवॉर्ड 2026 कार्यक्रम में अपनी फिटनेस का राज बताया।

Image

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

Photo : Times Now Digital

Times Drive Auto Summit and Awards 2026: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को टाइम्स नाउ के टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट और अवॉर्ड 2026 कार्यक्रम में अपनी फिटनेस का राज बताया। उन्होंने कहा कि चाहे फ्लाइट पकड़नी हो, उसके बावजूद वह रोजाना दो घंटे तक एक्सरसाइज और प्राणायाम करते हैं।

हेल्थ इज वेल्थ

नितिन गडकरी ने कहा कि मेरा 47 किलो वजन कम हुआ है और बेरिएट्रिक सर्जरी भी हुई। पर मैं आज फिट हूं... इसकी पहली वजह यह है कि मैं रोज दो घंटे एक्सरसाइज और प्राणायाम करता हूं। आज भी किया हूं। अगर मुझे 8:40 की फ्लाइट पकड़नी हो तो दो घंटे एक्सरसाइज और प्राणायाम करता हूं... मेरे जीवन में अनुशासन नहीं था। मैं ढाबा इत्यादि में खाना खाता था और वैसे ही मेरा जीवन गया। मैं भाजपा का काम करता था और परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी, लेकिन अब मैं कहता हूं- हेल्थ इज वेल्थ।

केंद्रीय मंत्री ने कैसे कम किया अपना वजन

इस दौरान, नितिन गडकरी ने कहा कि कोविड ने मुझे सिखाया... उस दौर में मेरे नजदीकी दोस्त की मौत हो गई। मुझे बड़ा दुख हुआ... उन्होंने बताया कि कल एक बड़े व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि हर बार जब तुमसे मिलता हूं तो तुम यंग-यंग दिखते हो। तो मैंने कहा- मैं प्राणायाम करता हूं, फिर एक्सरसाइज करता हूं।

स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की

उन्होंने आगे बताया कि जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ का ट्रेनर मुझे ट्रेनिंग कराता है। मैंने उससे कहा था कि मेरी बॉडी टाइगर श्रॉफ से अच्छी बना दो, लेकिन वो तो बन नहीं पाएगी, क्योंकि मेरी और उसकी उम्र में फर्क है। उन्होंने कहा कि मैं एक समय छह आलू बंडे और समोसे खाता था और रोज रात को खाने का डिस्कशन होता है।

नितिन गडकरी ने कहा कि आपके पास सत्ता, संपत्ति और ज्ञान समय के साथ-साथ खत्म हो जाएगा। आप पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य को दीजिए। आप कितना भी पैसा या नाम कमाओ, लेकिन अगर स्वास्थ्य खराब हो गया तो कुछ काम का नहीं रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य को प्राथमिकता दीजिएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article