देश

'2026 के अंत तक खत्म हो जाएंगे सभी टोल प्लाजा', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्यों कही यह बात

Times Drive Auto Summit and Awards 2026: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट और अवॉर्ड कार्यक्रम में नेशनल हाइवे से लेकर इथेनॉल तक की योजनाओं पर खुलकर बात की।

Image

'2026 के अंत तक खत्म हो जाएंगे सभी टोल प्लाजा', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्यों कही यह बात

Times Drive Auto Summit and Awards 2026: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट और अवॉर्ड कार्यक्रम में नेशनल हाइवे से लेकर इथेनॉल तक की योजनाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 2026 के अंत तक देश से सभी टोल प्लाजा समाप्त हो जाएंगे।

इस दौरान नितिन गडकरी ने हाल ही में किए गए अपने एक ट्वीट का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने टोल प्लाजा की बात की। उन्होंने बताया कि आप एक्सप्रेसवे पर 80 किलोमीटर की रफ्तार से निकल जाइये। आपको टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि हम आपकी नंबर प्लेट और फास्टटैग का फोटो ले लेंगे। ऐसे में आप जितने किलोमीटर सफर करेंगे, उस हिसाब से सीधे आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाएंगे। उन्होंने कहा, ''85 टोल में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। इस साल के अंत तक टोल नाके पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे।''

जब गडकरी की सोशल मीडिया पर हुई खिंचाई

इस दौरान उन्होंने एक पुराना किस्सा सुनाते हुआ कहा कि देश में जितना चल सकता है उतना ही रिफॉर्म करना चाहिए। उन्होंने कहा, ''मैंने एक बार हॉर्न की जगह बांसुरी और तबले की ध्वनि की बात कही थी, लेकिन सोशल मीडिया में मेरी ऐसी खिंचाई हुई कि आइडिया ड्रॉप कर दिया।'' नितिन गडकरी ने टोल रेट से जुड़े सवाल पर कहा कि 15 रुपये में अभी एक टोल पड़ रहा है और 3000 रुपये में 200 टोल की सुविधा मिलती है... 125 से 150 रुपये आप दे रहे थे पहले, अब 15 रुपये लगने हैं और आपको वहां (टोल प्लाजा) पर रुकना भी नहीं है।

मुंबई से बेंगलुरु का सफर होगा आसान

नितिन गडकरी ने मुंबई से बेंगलुरु तक के सफर को आसान बनाने के लिए बनाए जा रहे एक्सप्रेसवे की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई से बेंगलुरु की यात्रा पुणे होते हुए महज साढ़े पांच घंटे में पूरी हो जाएगी। अगर आपको अच्छी सुविधाएं चाहिए तो उसके लिए शुल्क अदा करना पड़ेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article