देश

​महाराष्ट्र में कोविड-19 के 67 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

इस वर्ष जनवरी से अब तक राज्य में कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,108 हो गई है, जबकि इस बीमारी के कारण 31 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इसमें से 30 मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

Image

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले

Photo : PTI

COVID-19 Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 67 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इनमें से 17 मामले मुंबई से आए हैं। विभाग ने बताया कि इन नए मामलों के आने से इस वर्ष जनवरी से अब तक राज्य में कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,108 हो गई है, जबकि इस बीमारी के कारण 31 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इसमें से 30 मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

ठाणे और सोलापुर जिले में एक-एक मरीज की मौत

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर ठाणे और सोलापुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई। विभाग ने बताया कि मुंबई में सबसे ज़्यादा 17 मामले सामने आने के साथ अब तक यहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 880 हो गई है। इसमें से जून में ही 439 मामले आए हैं। सोलापुर नगर निगम और पुणे नगर निगम क्षेत्रों में क्रमशः 16 और 14 नए मामले सामने आए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!