देश

फिर मिले उद्धव और राज, BMC चुनाव से पहले होगा शिवसेना UBT और MNS का 'महागठबंधन'?

महाराष्ट्र की राजनीति में अहम हलचल के बीच उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मुलाकात ने स्थानीय निकाय चुनावों के गठबंधन संकेत दिए। मुंबई के ‘शिवतीर्थ’ में हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने बीएमसी सहित विभिन्न नगर निकाय चुनावों के लिए संभावित सीट बंटवारे और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर चर्चा की। हालांकि शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने अभी औपचारिक गठबंधन की घोषणा नहीं की है, लेकिन हालिया नजदीकियों ने दोनों दलों के संभावित साथ आने की अटकलों को मजबूत किया है।

Image

उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर राज ठाकरे से मुलाकात की।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की और ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की।

उद्धव मध्य मुंबई के दादर स्थित राज के आवास ‘शिवतीर्थ’ पहुंचे। यह राजनीतिक रूप से अलग रहे चचेरे भाइयों के बीच हुई बैठकों की शृंखला में नवीनतम है। हाल के दिनों में अपनी पार्टियों के बीच सुलह और संभावित गठबंधन के संकेत देते हुए दोनों भाई एक-दूसरे के प्रति गर्मजोशी दिखा रहे हैं।

अभी तक नहीं हुई है दोनों पार्टियों में गठबंधन की घोषणा

शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने अभी तक औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा नहीं की है, लेकिन ठाकरे भाइयों ने स्थानीय निकाय चुनावों, विशेष रूप से महत्वपूर्ण बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) तथा मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और नासिक के अन्य नगर निकायों के लिए आसन्न गठबंधन के पर्याप्त संकेत दिए हैं, जहां दोनों संगठनों का प्रभाव है।

शिवसेना (उबाठा) के एक नेता ने कहा कि माना जा रहा है कि बैठक के दौरान उद्धव और राज ने नगर निकाय चुनावों के लिए अपनी पार्टियों के बीच संभावित सीट बंटवारे और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर चर्चा की। विपक्ष मतदाता सूची में कथित अनियमितता का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहा है।

एमवीए के सदस्य नहीं है MNS

उन्होंने कहा कि दोनों ने शिवसेना (उबाठा) की सहयोगी कांग्रेस द्वारा मनसे के साथ गठबंधन करने के कथित विरोध पर भी चर्चा की।

शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के साथ विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) का घटक है। मनसे ने हालांकि कुछ मुद्दों, विशेषकर महाराष्ट्र में मतदाता सूची में कथित विसंगतियों को लेकर विपक्ष के साथ हाथ मिलाया है, लेकिन राज ठाकरे के नेतृत्व वाला यह संगठन अभी तक एमवीए का सदस्य नहीं है।

इस सप्ताह की शुरुआत में उद्धव और राज ने राज्य निर्वाचन आयोग को एक पत्र सौंपकर मसौदा मतदाता सूची पर आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करने के लिए और समय मांगा था।

महाराष्ट्र में इस समय ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं। 246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे और उसके बाद राज्य भर में 336 पंचायत समितियों, 32 जिला परिषदों और 29 नगर निगमों के चुनाव (अभी कार्यक्रम घोषित नहीं) होंगे। स्थानीय निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी की जानी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?