देश

Maharashtra Politics: शरद पवार की बेटी के पास थे दो विकल्प, सुप्रिया सुले ने खुद बताई ये बड़ी बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 07:17 AM IST

Supriya Sule On Her Political Option: शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपने सियासी सफर से जुड़ी एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि सत्ता और अमित शाह के साथ जाने के बजाय पिता के साथ संघर्ष का रास्ता चुना। लोकसभा चुनाव से पहले उनके इस बयान के कई सारे मायने निकल रहे हैं।

Image

एक तरफ सत्ता, दूसरी ओर संघर्ष- सुप्रिया सुले।

Photo : Times Now Digital

Maharashtra Politics: सियासत को शह और मात का खेल कहा जाता है, और जब बात महाराष्ट्र की राजनीति की हो तो कब किसके पांव तले जमीन खिसकने वाले ही इसका अंदाजा लगा पाना भी बिल्कुल उसी चुनौती की तरह है, जैसे रेत में एक सुई की तलाश करना होता है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी सरगर्मी बढ़ने का सिलसिला जारी है। इसी बीच बारामती से सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ये बताया है कि उनके सामने भी दो विकल्प मौजूद थे। आखिर वो कौन-कौन विकल्प से थे और उनके इस बयान के मायने क्या हैं, आपको समझाते हैं।

एक तरफ अमित शाह, दूसरी ओर पापा शरद पवार

सुप्रिया सुले ने कहा है कि उन्होंने सत्ता और अमित शाह के साथ जाने के बजाय पिता के साथ संघर्ष का रास्ता चुना। दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुले ने एक सार्वजनिक बैठक में कहा है कि 'मेरे पास दो विकल्प थे- सत्ता और संघर्ष। संघर्ष के पक्ष में मेरे पिता थे और सत्ता के पक्ष में (केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता) अमित शाह थे। मुझे सत्ता और संघर्ष के बीच चयन करना था। मैंने संघर्ष का चयन किया।'

लोकसभा चुनाव से पहले क्या हैं इस बयान के मायने?

अमित शाह और सत्ता का जिक्र करके सुप्रिया सुले शायद ये बताना चाह रही हैं कि उनके पास भी उनके चचेरे भाई की तरह विकल्प मौजूद थे कि भाजपा के साथ चली जाएं, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने इशारों-इशारों में अपने भाई अजित पवार पर तंज कसा है। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ये दावा करने की कोशिश की है कि वो अडिग है।

सुप्रिया सुले के चलते ही अजित पवार ने किया बगावत?

महाराष्ट्र की सियासत में कब आपका अपना ही दुश्मन बन जाए, इसका अंदाजा लगा पाना भी बेहद मुश्किल है। शरद पवार के साथ सियासत के गुर सीखने वाले उनके भतीजे अजित पवार ने अपने चाचा को ऐसा गच्चा दिया था कि वो चारो खाने चित हो गए। कहा जाता है कि अजित अपने चाचा के साथ रहते हुए इस बात से नाराज थे कि पार्टी में उनसे अधिक तवज्जो उनके चाचा की बेटी सुप्रिया को दी जा रही थी।

अजित पवार पर सुप्रिया सुले ने ये कहकर कसा तंज

इस साल दो जुलाई को राकांपा में विभाजन का हवाला देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा, 'उस व्यक्ति को मत भूलिए जिसने आपको जन्म दिया है। किसी न किसी को तो सच कहना ही होगा। अगर हम सब डर गए तो देश में कोई लोकतंत्र नहीं रहेगा। आज हमारे साथ तोड़फोड़ की गई। कल आपका भी यही हश्र होगा।' अजित पवार और आठ विधायक एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए, जबकि सुले और कई अन्य ने पार्टी संस्थापक शरद पवार के साथ रहना स्वीकार किया।

सुले ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार को सूचित कर दिया है कि वह अगले 10 महीने तक बारामती में रहेंगी और मुंबई नहीं आएंगी। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने पति और बच्चों से कहा कि मैं अक्टूबर तक बारामती में रहूंगी। मैंने उनसे कहा कि मैं मुंबई नहीं आऊंगी और उनसे अपना ध्यान रखने के लिए कहा है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम