देश

Maharashtra Road Accident: नागपुर के निकट सड़क दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत, सात अन्य घायल

Maharashtra Road Accident: शाम करीब पांच बजे कैम्पटी शहर के पास कन्हा नदी पुल पर हुई दुर्घटना में ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Image

नागपुर में भीषण सड़क हादसा

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र में नागपुर के निकट रविवार शाम एक बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में सेना के दो जवानों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार आठ जवानों में से विघ्नेश और धीरज राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ऑटो चालक भी घायल

उन्होंने बताया कि शाम करीब पांच बजे कैम्पटी शहर के पास कन्हा नदी पुल पर हुई दुर्घटना में ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नागपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सात घायल व्यक्तियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।

कुछ की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि अन्य घायल जवानों की पहचान दीन प्रधान, कुमार पी, शेखर जाधव, अरविंद, मुरुगन और नागरत्नम के रूप में हुई है। उसने बताया कि कैम्पटी के एक अस्पताल में भर्ती कुमार पी और नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज करा रहे नागरत्नम की हालत गंभीर है।

शॉपिंग के लिए निकले थे जवान

अधिकारी ने बताया कि घायलों में शामिल ऑटो चालक शंकर खरकबान की भी हालत गंभीर है। नागपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर कैम्पटी स्थित सेना के गार्ड रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरसी) के कुल 15 जवान दो ऑटो में सवार होकर खरीदारी करने कन्हान गए थे।

भाषा फीड से ली हुई कॉपी

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article