देश

Maharashtra CM Name: 5 दिसंबर को सिर्फ सीएम और दो डिप्टी सीएम लेंगे महाराष्ट्र में शपथ, 6 दिसंबर को होगी महायुति की बैठक

Maharashtra CM Name: महाराष्ट्र में सत्ताधारी महायुति की जीत हुई है, सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी को मिली हैं। हालांकि अभी तक महायुति से सीएम का नाम तय नहीं हो पाया है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने की अटकलें हैं।

Image

सुधीर मुनगंटीवार और देवेंद्र फडणवीस

Photo : Twitter

Maharashtra CM Name: महाराष्ट्र में नए सीएम के लिए शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर होना तय है। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को सिर्फ सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह बाद में होगा। इससे पहले 4 दिसंबर को बीजेपी की मीटिंग होगी, जहां विधायक दल का नेता का चुनाव होगा।

सुधीर मुनगंटीवार ने दी जानकारी

बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने नई सरकार को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि महायुति की बैठक 6 दिसंबर को होगी। 5 दिसंबर को सिर्फ सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे, क्योंकि पोर्टफोलियो महायुति की बैठक में तय होगा। उन्होंने कहा कि इस शपथ में सैकड़ों साधु-संतों को न्योता दिया जाएगा। कई उद्योगपतियों को भी बुलाया जाएगा। कई बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम को भी बुलाया जाएगा।

किस-किसको जाएगा निमंत्रण

मिली जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष के जो भी नेता विधिमंडल में नेता हैं, सभी को निमंत्रण भेजा जाएगा। यह उनकी मर्जी है। वो आते है या नहीं। मुनगंटीवार ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक 3 दिसंबर की शाम को मुम्बई आएंगे। 4 दिसंबर को विधानभवन के सेंट्रल हॉल में बीजेपी विधायकों की बैठक होगी और उसमे नेता तय किया जाएगा।

अजित पवार पर क्या बोले

वहीं अजित पवार के दिल्ली जाने पर सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अजित पवार का निजी कार्यक्रम है, इसलिए दिल्ली गए है। उनके बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की मुझे जानकारी नहीं। पोर्टफोलियो को लेकर महायुति की बैठक में सब तय हो जाएगा। महायुति में कोई नाराजगी नहीं है। अब बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से मीटिंग की जरूरत नहीं है, क्योंकि अमित शाह की बैठक में हमारे दोनों साथियों को क्या मिलेगा। उन्हें बता दिया गया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article