देश

तेज प्रताप यादव के सपने में आए राम जी, बोले- 'ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन अइबे न करेंगे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 08:36 PM IST

Tej Pratap Yadav: बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि भगवान राम उनकी सपने में आए थे। उन्होंने कहा है कि "ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन अइबे नहीं करेंगे।"

Image

तेज प्रताप यादव

Photo : BCCL

Tej Pratap Yadav: अयोध्या में नवनिर्मिम राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेज हैं। 22 जनवरी को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। हालांकि, दूसरी तरफ इस मंदिर को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। विपक्ष का आरोप है कि राम मंदिर का उद्घाटन भाजपा, आरएसएस और मोदी सरकार का एजेंडा है। अब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है।

तेज प्रताप यादव के सपने में खुद भगवान राम आए हैं। उन्होंने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि भगवान राम उनकी सपने में आए थे। उन्होंने कहा है कि "ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन अइबे नहीं करेंगे।" तेज प्रताप यादव ने इस दौरान भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तो मंदिर आगे आ जाता है, चुनाव खत्म होते ही मंदिर को पूछा नहीं जाता है।

पहले बोले थे हम कृष्ण भक्त हैं

इससे पहले भी तेज प्रताप यादव राम मंदिर को लेकर बयान दे चुके हैं। राम मंदिर उद्धाटन में आयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि हम लोग कृष्ण भक्त हैं और अयोध्या जाते हैं। बता दें, तेज प्रताप खुद को भगवान श्रीकृष्ण का भक्त बताते हैं। इससे पहले उनके सपने में भगवान श्रीकष्ण भी आ चुके हैं। इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था। सपने में तेज प्रताप यादव महाराभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण का रौद्र अवतार देख रहे थे।

साइकिल से पहुंचे थे दफ्तर

बीते महीने तेज प्रताप यादव साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि नेता जी मुलायम सिंह यादव उनके सपने में आए थे। इस दौरान उन्होंने कई बातें की और मुझे गले लगाकर साइकिल से चलने की प्रेरणा दी, जिसके बाद मैं साइकिल से दफ्तर पहुंचा हूं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article