देश

'BSP 2007 की तरह अकेले चुनाव लड़ेगी ..', बसपा प्रमुख मायावती ने किसी के भी साथ गठबंधन को नकारा

बसपा प्रमुख मायावती ने साफ किया है कि बीएसपी 2007 की तरह अकेले चुनाव लड़ेगी और चुनाव जीतेगी। अलाइंस को लेकर जो गलत खबरें देते रहते है उसपर लोगों को ध्यान देने की जरूरत नहीं है

Image

बसपा प्रमुख मायावती ने किसी के भी साथ गठबंधन को नकारा

बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती ने साफ किया है कि बीएसपी 2007 की तरह अकेले चुनाव लड़ेगी और चुनाव जीतेगी। अलाइंस को लेकर जो गलत खबरें देते रहते है उसपर लोगों को ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब मीडिया जगत में भी बीएसपी के बारे में चर्चा है को पार्टी गठबंधन में 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, ये खबर गलत है।

उन्होंने कहा इसको लेकर कई बार स्वयं मेरे द्वारा क्लियर कर दिया गया है। कुछ लोग और कुछ मीडिया भी इनकी साजिश में फंस कर अपना समय और इमेज बर्बाद करते है और अलाइंस को लेकर जो गलत खबरें देते रहते है उसपर लोगों को ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

'सपा, कांग्रेस भाजपा से गठबंधन करने से बीएसपी का केवल नुकसान'

मायावती ने साफ किया कि सपा, कांग्रेस भाजपा से गठबंधन करने से बीएसपी का केवल नुकसान ही नुकसान है। बीएसपी के लोग 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह लगे हुए है, इसी वजह से इनका ध्यान भटकाने के लिए ये साजिश होती है।

अब सुरक्षा के दृष्टिगत टाइप 8 का बंगला मिला है

मायावती ने आगे कहा कि बसपा सुप्रीमो को सिक्युरिटी दृष्टिगत टाइप 8 का बंगला मिला तो उसमें भी षडयंत्र के तहत ग़लत खबरें चलाई गई हैं, एजेंडा के तहत अब सुरक्षा के दृष्टिगत टाइप 8 का बंगला मिला है जिसे मैने स्वीकार किया है।

'सपा सरकार और उनके सुप्रीमो के कहने पर 1995 गेस्ट हाउस में मुझपर हमला हुआ'

मायावती ने कहा कि सपा सरकार और उनके सुप्रीमो के कहने पर 2 जून 1995 गेस्ट हाउस में मुझपर हमला हुआ था। जिसके अगले दिन भारत सरकार द्वारा मुझे सुरक्षा दी गई थी और सुरक्षित आवास भी लेकिन अब इतने समय के बाद भी सुरक्षा ख़तरा बड़ा है पहले भी मुझे टाइप 8 का बंगला ही मिला था। चुनाव के नजदीक आते ही बसपा को सत्ता से दूर रखने के लिए विपक्षियों के हथकंडे बढ़ते जाएंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article