देश

'जंगल का कानून हो रहा हावी...', वेनेजुएला में अमेरिकी हमले को लेकर शशि थरूर और सिंघवी की दो टूक

US Strikes Venezuela: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी ने वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जंगल का कानून हावी है। 'जिसकी लाठी उस की भैंस' ही नया सिद्धांत है।

Abhishek Singhvi Shashi Tharoor

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंहवी (फाइल फोटो)

US Strikes Venezuela: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और अभिषेक मनु सिंघवी ने वेनेजुएला में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी को लेकर निशाना साधा।

शशि थरूर ने क्या कुछ कहा?

तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर को कुछ समय से नजरअंदाज किया जा रहा है और अब जंगल का कानून हावी हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''अंतरराष्ट्रीय कानून और यूएन चार्टर का कुछ वर्षों से उल्लंघन हो रहा है। आज जंगल का कानून हावी है। 'जिसकी लाठी उस की भैंस' ही नया सिद्धांत है।''

वहीं, राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंहवी ने अमेरिकी हमले को साम्राज्यवादी राजनीति की वापसी करार दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''क्रूज मिसाइल से सत्ता परिवर्तन, युद्धपोत से लोकतंत्र और स्वघोषित सिद्धांतों के तहत संप्रभुता का पुनर्लेखन, यह नेतृत्व नहीं, बल्कि 21वीं सदी की शब्दजाल में 19वीं सदी का साम्राज्यवाद है। अगर अंतरराष्ट्रीय कानून केवल कमजोरों पर ही लागू होता है, तो संयुक्त राष्ट्र को दुकान बंद कर देनी चाहिए। दुनिया नियमों की हकदार है, न कि सनकी शासकों की।''

मादुरो को लाया गया न्यूयॉर्क

अमेरिकी सेना ने मादुरो को वेनेजुएला से पकड़कर एक विमान से न्यूयॉर्क लेकर आई। अमेरिका ने शनिवार तड़के एक आश्चर्यजनक सैन्य अभियान में मादुरो और उनकी पत्नी को सैन्य अड्डे पर स्थित उनके आवास से पकड़ लिया था और उन्हें पहले एक अमेरिकी युद्धपोत पर ले जाया गया था। उन्हें अमेरिका में न्याय मंत्रालय द्वारा लगाए गए मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद की साजिश में भाग लेने के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें

इंडियन एयरफोर्स के कम होते फाइटर जेट्स को देख खुश ना हों दुश्मन देश, स्वदेश में ही इन विदेशी पांचवीं पीढ़ी के एयरक्राफ्ट बनाने की तैयारी!

इंडियन एयरफोर्स के कम होते फाइटर जेट्स को देख खुश ना हों दुश्मन देश, स्वदेश में ही इन विदेशी पांचवीं पीढ़ी के एयरक्राफ्ट बनाने की तैयारी!

'नितिन नबीन मेरे बॉस, मैं पार्टी कार्यकर्ता...'; पीएम मोदी ने नए भाजपा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहीं ये बड़ी बातें

'नितिन नबीन मेरे बॉस, मैं पार्टी कार्यकर्ता...'; पीएम मोदी ने नए भाजपा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहीं ये बड़ी बातें

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर हुई नितिन नबीन की ताजपोशी, पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया स्वागत, देखें- वीडियो

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर हुई नितिन नबीन की ताजपोशी, पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया स्वागत, देखें- वीडियो

ये कहां आ गए हम....बेगुनाही साबित करने को शख्स ने की सुसाइड, महिला यूट्यूबर ने गंदा आरोप लगाते हुए वायरल की थी ये वीडियो, केस दर्ज

ये कहां आ गए हम....बेगुनाही साबित करने को शख्स ने की सुसाइड, महिला यूट्यूबर ने गंदा आरोप लगाते हुए वायरल की थी ये वीडियो, केस दर्ज

नितिन नबीन की ताजपोशी से पहले BJP मुख्यालय में जश्न, PM मोदी की मौजूदगी में आज संभालेंगे अध्यक्ष पद का कार्यभार

नितिन नबीन की ताजपोशी से पहले BJP मुख्यालय में जश्न, PM मोदी की मौजूदगी में आज संभालेंगे अध्यक्ष पद का कार्यभार