दुनिया

वेनेजुएला में होगा ट्रंप का शासन! अमेरिका में ही उठने लगे विरोध के स्वर; भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Venezuela Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि जब तक सत्ता का सुरक्षित हस्तांतरण नहीं हो जाता, तब तक वेनेजुएला का प्रशासन अमेरिका संभालेगा। दरअसल, अमेरिका ​​ने वेनेजुएला पर भीषण हमला करने के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया और देश से बाहर ले गया।

Image

वेनेजुएला में होगा ट्रंप का शासन! अमेरिका में ही उठने लगे विरोध के स्वर; भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Venezuela Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि जब तक सत्ता का सुरक्षित हस्तांतरण नहीं हो जाता, तब तक वेनेजुएला का प्रशासन अमेरिका संभालेगा। दरअसल, अमेरिका ने वेनेजुएला पर भीषण हमला करने के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया और देश से बाहर ले गया।

ट्रंप ने कहा कि सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका वेनेजुएला का प्रशासन चलाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी उपस्थिति पहले से ही स्थापित है, हालांकि इस बात के तत्काल कोई संकेत नहीं थे कि अमेरिका देश चला रहा है। ट्रंप ने कहा, ''हम लातिन अमेरिकी देश की बागडोर तबतक संभालेंगे जब तक हम एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण नहीं कर लेते।'' ट्रंप ने दावा किया कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति से उस देश को 'फिर से महान बनाने' के बारे में बात की है।

अमेरिका में ही घिरे ट्रंप

न्यूयॉर्क की राज्यपाल कैथी होकुल ने वेनेजुएला में ट्रंप के उठाए कदमों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज सुबह मुझे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साथ वेनेजुएला में हालिया घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस की मंजूरी लिए बिना शक्ति का खुलेआम गलत इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में वेनेजुएला के लोगों की एक बड़ी कम्युनिटी रहती है, और मैं यहां और विदेश में रहने वाले परिवारों के साथ खड़ी हूं, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और स्थिर हो। हालांकि, इस समय न्यूयॉर्क के लिए कोई गंभीर खतरा नहीं है। फिर भी स्टेट पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं और न्यूयॉर्कवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।

भारत ने जारी कि एडवाइजरी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से परहेज करने की सख्त सलाह दी जाती है। वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने और आवाजाही सीमित करने की सलाह दी जाती है।

दूतावास के संपर्क में रहें भारतीय

विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद भारतीयों को दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी।

  • ईमेल: cons.caracas@mea.gov.in
  • आपातकालीन फ़ोन / व्हाट्सएप कॉल: +58-412-9584288
  • वेनेजुएला में लगभग 50 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और 30 भारतीय मूल के लोग रहते हैं। अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। रूस और चीन सहित कई प्रमुख देशों ने मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिये जाने की कार्रवाई के लिए वॉशिंगटन की आलोचना की है।
  • अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो को न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े गिरोहों को समर्थन देने के आरोपों में मुकदमे का सामना करना होगा।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article