देश

Ramban Landslide: जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड, नदी में गिरी कई गाड़ियां, एक की मौत, कुछ घायल, देखें वीडियो

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 7, 2023, 05:24 PM IST

Landslide in J&K: रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Image

भूस्खलन के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है

Landslide in Ramban Jammu Kashmir: श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेरी रामबन में भूस्खलन हुआ, वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, एक कार और खुदाई करने वाला भूस्खलन के नीचे दब गया, 6 घायलों को जिला अस्पताल रामबन में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस, सिविल क्यूआरटी रामबन और यूटीडीआरएफ बचाव कार्यों में जुटे हैं।

बताते हैं कि रामबन के सेरी क्षेत्र में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा इससे कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

तबाही का खौफनाक मंजर साफ दिख रहा है

भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर बंद हो गया है। मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं पहाड़ी से अभी भी पत्थर रुक-रुक कर गिर रहे हैं, इस भूस्खलन के वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, वीडियो में वहां मची तबाही का खौफनाक मंजर साफ दिख रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है नेशनल हाईवे फिलहाल यातायात के लिए बंद है, डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है और बचाव और राहत कार्यों पर फोकस किया जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!