देश

लालू यादव के करीबी शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर का विवादित बयानों से रहा है नाता

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jul 6, 2023, 11:57 AM IST

बिहार के शिक्षा मंत्री ने हाल ही में एक लेटर जारी किया जिसमें लिखा कि कुछ अधिकारियों की वजह से उनके विभाग की नकारात्मक छवि बन रही है। उन्होंने किसी अधिकारी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। लेकिन बताया जा रहा है कि वो अपने ही एसीएस आईएएस अधिकारी के के पाठक पर निशाना साध रहे थे।

Image

प्रोफेसर चंद्रशेखर, शिक्षा मंत्री, बिहार

प्रोफेसर चंद्रशेखर बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। लेकिन विवादों से उनका पुराना नाता है। एत तरह से कहें तो वो विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सरकार की बदनामी के लिए कुछ अधिकारियों की कार्यशैली, हद से अधिक बोलना बताया। शिक्षा मंत्री ने वैसे तो किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया। लेकिन बताया जा रहा है कि उनका इशारा आईएएस अधिकारी के के पाठक (के के पाठक इस समय एसीएस एजुकेशन हैं) की तरफ था। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी रॉबिनहुड बनने और छवि चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी इस तरह का काम ना करें। इसकी वजह से उनके विभाग की मीडिया के जरिए नकारात्मक छवि बन रही है। के के पाठक के बारे में कहा जाता है कि सीएम नीतीश कुमार उन्हें जितना अधिक पसंद करते हैं उतना ही अधिक नापंसद लालू यादव करते थे। इसके अलावा प्रोफेसर चंद्रशेखर को लालू प्रसाद यादव का करीबी बताया जाता है। यहां पर शिक्षा मंत्री के पुराने बयानों के बारे में बताएंगे जिस पर हंगामा बरपा था।

प्रोफेसर चंद्रशेखर के विवादित बोल

रामचरित मानस, समाज में नफरत फैलाने वाले ग्रंथ है,

हम एकलव्य की संतान हैं, अंगूठा नहीं जवाब देना जानते हैं

मायावती जी दलित और बीजेपी की उनका शीर्ष स्थान पर पहुंचना पसंद नहीं

अखिलेश यादव, पिछड़े समाज से आते हैं लिहाजा आवास को गंगाजल से धुलवाया जाता है।

बीजेपी ने साधा निशाना

प्रोफेसर चंद्रशेखर की चिट्ठी जब सार्वजनिक हुई तो बीजेपी के नेता हमलावर हुए। बीजेपी का कहना है कि अपनी नाकामी का ठिकरा आईएएस अधिकारियों पर फोड़ा जा रहा है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट