देश

'स्कूल, दफ्तर या फिर पुलिस व्यवस्था जिस स्तर पर भी हुई लापरवाही सबका हिसाब होना चाहिए', कोलकाता मर्डर मामले पर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज जलगांव पहुंचकर लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया। लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोलकाता मर्डर केस पर कहा महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार भी लगातार कानून सख्त कर रही है।

Image

कोलकाता मर्डर मामले पर जानें क्या बोले पीएम मोदी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन को किया संबोधित

  • पीएम मोदी ने कोलकाता मर्डर केस का भी किया जिक्र

  • केंद्र सरकार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए राज्य सरकार के साथ- पीएम मोदी

PM Modi: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे हैं, वहां पहुंचकर उन्होंने लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया। लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोलकाता मर्डर केस पर कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार भी लगातार कानून सख्त कर रही है। सरकार आती जाती रहेगी.. लेकिन जीवन की रक्षा और नारी गरीमा की रक्षा समाज और सरकार के रूप में हम सबका बड़ा दायित्व है।

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए हमारी सरकार राज्य सरकारों के साथ है। नए कानूनों में नाबालिग के साथ हुए यौन अपराध पर फांसी का प्रावधान किया गया है। बेटियों के साथ शादी के नाम पर धोखे के कई मामले आते रहे है। पहले इसके लिए कोई स्पष्ट कानून नहीं था। भारतीय न्यया संहिता में शादी के झूठे वादों और छल को साफ-साफ परिभाषित किया गया है। केंद्र महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए राज्य सरकार के साथ है। पीएम ने कहा कि अगर पीड़ित महिलाएं पुलिस स्टेशन नहीं जाना चाहती हैं तो वे घर से ही ई-एफआईआर दर्ज करा सकती हैं। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी पुलिस स्टेशन स्तर पर ई-एफआईआर के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article