देश

पूर्वी कमान में 'चाइना स्टडी सेमिनार 2025': भारत की रक्षा तैयारी पर गहन चर्चा

कोलकाता के विजय दुर्ग में पूर्वी कमान ने एक दिवसीय ‘चाइना स्टडी सेमिनार’ आयोजित किया, जिसमें विशेषज्ञों ने चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की मिलीजुली रणनीति पर चर्चा की। सेमिनार में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, रक्षा विशेषज्ञों, विद्वानों और विभिन्न थिंक टैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अनुभवी विशेषज्ञों जैसे राजदूत गौतम बंबावाले, श्रीमती रीवा गांगुली दास, श्री दिलीप सिन्हा और एम. जयदेवा रणाडे ने अपने विचार साझा किए।

Image

भारत की रक्षा तैयारी पर गहन चर्चा

China Study Seminar: पूर्वी कमान मुख्यालय ने शनिवार को विजय दुर्ग, कोलकाता में ‘चाइना स्टडी सेमिनार 2025’ का आयोजन किया। इस सेमिनार का उद्देश्य समकालीन और उभरते सुरक्षा खतरों की गहराई से समीक्षा कर भारत की रक्षा तैयारी को और सशक्त बनाना था। यह आयोजन पूर्वी कमान की उस निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत भारत की सीमाओं की सुरक्षा और रणनीतिक तैयारी को मजबूत किया जा रहा है।

सेमिनार में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, रक्षा विशेषज्ञों, विद्वानों और विभिन्न थिंक टैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और चीन-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बढ़ते गठजोड़ से उत्पन्न चुनौतियों पर गंभीर मंथन किया।

उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्यों पर प्रकाश डाला गया

कार्यक्रम में अनुभवी विशेषज्ञों जैसे राजदूत गौतम बंबावाले, श्रीमती रीवा गांगुली दास, श्री दिलीप सिन्हा और एम. जयदेवा रणाडे ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने वर्तमान और उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्यों पर प्रकाश डालते हुए भारत के लिए सजग रहने और रक्षा क्षमताओं को निरंतर सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सेमिनार में प्रतिभागियों ने आपसी चर्चा के माध्यम से श्रेष्ठ रणनीतियों का आदान-प्रदान किया और बदलती सुरक्षा परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी उपायों पर विचार किया।

भारत की रणनीतिक तत्परता को और धारदार बनाने की आवश्यकता

कार्यक्रम के समापन अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदर तिवारी (PVSM, UYSM, AVSM, SM), जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी कमान ने अपने संबोधन में भारत की रणनीतिक तत्परता को और धारदार बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी कमान हर परिस्थिति में परिचालनिक रूप से तैयार है और बदलते सुरक्षा परिदृश्यों का सामना करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article