देश

Kerala News: कोर्ट ने वायनाड से प्रियंका के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर उनका जवाब मांगा

Priyanka Gandhi on Wayanad victory: उपचुनाव में हरिदास वाद्रा से पांच लाख से अधिक मतों से हार गई थीं। उन्होंने पुष्टि की कि याचिका अदालत ने स्वीकार कर ली है और कांग्रेस नेता को नोटिस जारी कर मामले में उनका जवाब मांगा गया है।उन्होंने कहा कि याचिका पर अगस्त में सुनवाई होगी।

Image

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो )

Photo : Twitter

Priyanka Gandhi on Wayanad victory: केरल उच्च न्यायालय ने पिछले साल वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव का जवाब मांगा है।न्यायमूर्ति के. बाबू ने तब उनकी प्रतिद्वंद्वी रहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार नव्या हरिदास की याचिका पर वाद्रा को नोटिस जारी किया।

याचिका में हरिदास ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता ने नामांकन पत्र में अपनी और अपने परिवार की संपत्ति का ठीक तरह से खुलासा नहीं किया है और 'गलत सूचना' उपलब्ध कराई है जो आदर्श आचार संहिता के विरुद्ध तथा भ्रष्ट आचरण के समान है।

भाजपा नेता की याचिका में वाद्रा के निर्वाचन को रद्द करने का अनुरोध किया गया है और उन पर 'उनके एवं उनके परिवार के स्वामित्व वाली विभिन्न संपत्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने' तथा 'मतदाताओं को गुमराह करने, गलत सूचना देने और उनकी पसंद को प्रभावित करने के इरादे से अंधेरे में रखने' का आरोप लगाया गया है।

वाद्रा ने 13 नवंबर, 2024 को वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 6,22,338 वोट से अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की थी। उनकी प्रतिद्वंद्वी हरिदास 1,09,939 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article