देश

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ट्रेडमिल से गिरकर हुए जख्मी, तस्वीर साझा कर दिखाए चोट के निशान; कही यह बात

Rajeev Chandrasekhar Injured: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर रविवार को ‘ट्रेडमिल’ से गिरने के कारण मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बात को साबित करने के लिए मेरे पास दर्द और निशान हैं। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह नहीं बताया कि घटना कहां हुई।

Image

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर (फोटो साभार: राजीव चंद्रशेखर फेसबुक)

Rajeev Chandrasekhar Injured: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर रविवार को ‘ट्रेडमिल’ से गिरने के कारण मामूली रूप से घायल हो गए। चंद्रशेखर ने फेसबुक पर अपने सिर पर चोट के निशान की तस्वीरें साझा कीं और घटना को हास्य के साथ बयां किया। ‘ट्रेडमिल’ एक ऐसा व्यायाम उपकरण है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर एक ही जगह पर चलते रहने, दौड़ने के लिए किया जाता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्या कुछ कहा?

राजीव चंद्रशेखर ने लिखा, ‘‘यदि आप ट्रेडमिल पर हैं और बजते हुए फोन की घंटी बजने पर उसे उठाने की कोशिश करते हैं - और सावधानी नहीं बरतते हैं - तो आशंका है कि आप फिसल सकते हैं और गिर सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत अनुभव से ऐसा कह रहे हैं।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस बात को साबित करने के लिए मेरे पास दर्द और निशान हैं। कहानी का सार यह है कि ट्रेडमिल पर फोन का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह नहीं बताया कि घटना कहां हुई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article