देश

Kashmir News: 'अनुच्छेद 370 हटने से कश्मीर के किसान को हुआ फायदा, व्यापार भी बढ़ा...'

Kashmir News: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कश्मीरियों को अब खुलकर सेब की खेती और व्यापार करने का मौका मिल रहा है, जिससे उनका जीवन बेहतर हो रहा है।

Image

किसान नेता राकेश टिकैत (फाइल फोटो:PTI)

जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की छठी वर्षगांठ पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ये कश्मीर के लिए अच्छा है। कश्मीर के लोग अब खुश हैं वो अब खुलकर सेब की खेती कर रहे हैं। फायदा ये भी है कि उन्हें व्यापार का नया अवसर भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे हाल ही में कश्मीर दौरे पर गए थे, जहां स्थानीय किसानों से बातचीत हुई।

हालांकि इसके साथ ही राकेश टिकैत ने सेब की मार्केटिंग को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'कश्मीर के किसानों को खेती करने देना चाहिए और उन्हें अपने सेब की मार्केटिंग करने की आजादी भी होनी चाहिए। कश्मीर का सेब नेपाल, भूटान और बांग्लादेश जैसे देशों में निर्यात होता है। सरकार को चाहिए कि वह कश्मीर के किसानों को खुला बाजार उपलब्ध कराए, ताकि वे सीधे लाभ कमा सकें और घाटी की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके।'

वहीं, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर टिकैत ने गहरा दुख व्यक्त किया। टिकैत ने कहा कि सत्यपाल मलिक जैसे नेताओं का जाना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा का अंत होना है। कश्‍मीर में राज्‍यपाल रहने के दौरान उनको वहां के किसानों की चिंता रही।

टिकैत ने सत्यपाल मलिक के जज्बे को सलाम करते हुए कहा, 'उन्होंने गांव से उठकर देश के बड़े पदों तक सफर तय किया, जो बहुत कम लोगों के बूते का होता है। उन्होंने मेरठ विश्‍वविद्यालय से छात्र राजनीति में कदम रखा और वह चौधरी चरण सिंह के साथ रहे। उन्होंने हमेशा किसानों और समाज के मुद्दों पर मुखर होकर बात रखी। उनका जाना किसानों के लिए एक बड़ी क्षति है।'

IANS इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article