देश

'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, हम पर गिरेगा एटम बम': PoK पर राजनाथ के बयान पर फारूक अब्दुल्ला की आलोचना

'PoK का भारत में विलय होगा' केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि 'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं और उसके पास परमाणु बम भी हैं जो हम पर गिरेंगे'

Image

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला

KEY HIGHLIGHTS
  1. PoK का भारत में विलय होगा' केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर फारूक की प्रतिक्रिया आई
  2. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं
  3. और उसके पास परमाणु बम भी हैं जो हम पर गिरेंगे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी 'PoK का भारत में विलय होगा' पर प्रतिक्रिया देते हुए जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं और उसके पास परमाणु बम भी हैं जो हम पर गिरेंगे। मंत्री कह रहे हैं, तो आगे बढ़ें, हम कौन होते हैं रोकने वाले? लेकिन याद रखें, उन्होंने (पाकिस्तान) भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं और दुर्भाग्य से वह परमाणु बम हम पर गिरेगा।'

अप्रैल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में हो रहे विकास को देखते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के लोग खुद भारत के साथ रहने की मांग करेंगे, सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'चिंता मत कीजिए। पीओके हमारा था, है और हमारा ही रहेगा।" सिंह ने कहा, "भारत की ताकत बढ़ रही है, दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है।'

वहीं एक कार्यक्रम के दौरान पीओके के लिए भारत की योजनाओं के बारे में पूछा गया कटक में संवाद सत्र में जयशंकर ने जवाब दिया, 'पीओके कभी भी इस देश से बाहर नहीं हुआ है। यह इस देश का हिस्सा है। भारतीय संसद का एक प्रस्ताव है कि पीओके पूरी तरह से भारत का हिस्सा है " वहीं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर ने कहा, 'मुझे शर्म आती है कि देश में रहने वाले लोग ऐसे बयान देते हैं।'

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ