देश

करूर भगदड़: अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन नेताओं को किया गिरफ्तार, देखिए लिस्ट

पश्चिमी तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को विजय के नेतृत्व में आयोजित एक राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में रविवार को मरने वालों की संख्या 40 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 60 से ज़्यादा लोगों का इलाज किया जा रहा है और कम से कम दो की हालत गंभीर है।

Image

एक्टर विजय की रैली में मची थी भगदड़ (फोटो- PTI)

तमिलनाडु पुलिस ने करूर भगदड़ की घटना से जुड़ी अफवाह फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर झूठी सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे, जिससे स्थिति बिगड़ सकती थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने करूर में हुई भगदड़ की दुखद घटना पर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने को लेकर सोमवार को लोगों को चेताया और कहा कि सभी को जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि 27 सितंबर को भगदड़ में 41 लोगों की मौत होना बहुत दुखद है और इसके पीड़ितों को किसी पार्टी विशेष से जुड़े लोगों के बजाय साथी तमिलों के रूप में देखा जाना चाहिए।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • सहायम (38 वर्ष), पेरुम्बक्कम से, भाजपा राज्य सचिव (कला एवं संस्कृति)
  • शिवनेस्वरन, मंगडु से, टीवीके सदस्य
  • सरथकुमार (32 वर्ष), अवाडी से, टीवीके के 46वें वार्ड सचिव

फैलाने के आरोप में गिरफ्तारी

चेन्नई पुलिस ने बताया कि ये लोग अफवाहें फैलाकर लोगों में भय और भ्रम पैदा कर रहे थे। फिलहाल इन तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ध्यान दें।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article