Mandi Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Kangana Ranaut vs Vikramaditya Singh who will win in Mandi: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत विजयी हो गई हैं। इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया। कंगना ने कांग्रेस उम्मीदवार को 72 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। मतगणना के शुरुआती दौर में इस सीट पर कंगना और विक्रमादित्य के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। काउंटिंग के शुरुआती राउंड में कंगना पीछे भी रहीं लेकिन बाद में उन्होंने धीरे-धीरे बढ़त बना ली।
मंडी सीट का अपडेट्स
-मंडी सीट पर कंगना की जीत हुई।-ताजा रुझानों के मुताबिक मंडी सीट पर कंगना 72 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह हैं। सिंह को 442573 वोट मिले हैं जबिक कंगना के हिस्से में 514661 वोट आए हैं।
-मंडी सीट पर भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से है।
-इस बीच खबर है कि वह अपने आवास पर पूजा-पाठ कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की सभी चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
- शुरुआती रझानों के मुताबिक कंगना को अब तक 67 हजार से ज्यादा वोट और विक्रमादित्य को करीब 56 हजार वोट मिले हैं।
-मंडी सीट पर कंगना 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है।
-मंडी सीट पर कंगना रनौत आगे हो गई हैं। शुरुआती दौर में वह पीछे चल रही थीं।
दोनों उम्मीदवारों में हुई जुबानी जंग
मंडी सहित हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर मतदान लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण यानी एक जून को होगा। चुनाव प्रचार के दौरान कंगना और विक्रमादित्य दोनों के बीच जुबानी हमले देखने को मिले। विक्रमादित्य ने बीफ खाने को लेकर जहां कंगना पर निशाना साधा, वहीं कंगना मंडी के विकास पर जोर देती रही हैं। कंगना की रैलियों एवं रोड शो में भारी संख्या में भीड़ जुटती रही। विक्रमादित्य ने भी कंगना पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कंगना को कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ मिलकर शो शूरू करना चाहिए। उन्होंने यहां तक कि कहा कि लोग अगर कंगना को बिना मेकअप देख लेंगे तो वे भाग खड़े होंगे।
हिमाचल की सबसे बड़ी संसदीय सीट है मंडी
मंडी हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी संसदीय सीट है। इस निर्वाचन क्षेत्र में लाहौल-स्पीति के अलावा मंडी, कुल्लू और चंपा जिले आते हैं। चुनाव प्रचार और लोगों से संपर्क करते समय कंगना हिमाचल टीपी पहने हुए नजर आती हैं। वह 'जय श्रीराम' जयकारा लगाती हैं। उनके जयकारे का साथ बाकी लोग देते हैं और उनका कांरवा आगे बढ़ता रहता है। वह कहती हैं कि 'अब तक आप लोग दूसरे को सुन-सुनकर निराश हो गए हैं, अब आपकी मुझे सुनने की बारी है।'
मोदी Vs राहुल : चुनावी जनसभाओं-रैलियों में कौन रहा टॉप स्कोरर
2019 का चुनाव रिजल्ट
2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के राम स्वरूप शर्मा विजयी हुए। उन्हें कुल 647,189 (68.7%) वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को हराया जिन्हे 241,730 वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत 25.7% था। वहीं तीसरे स्थान पर सीपीआई के दलीप सिंह कैथ रहे। इस सीट पर कुल 17 उम्मीदवार मैदान में थे। इस सीट पर मतदान 11 अप्रैल को हुआ था और वोटों की गिनती एवं चुनाव के नतीजे 23 मई को आए।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 69.1% रहा, कांग्रेस का %25.8, CPI का 1.6% ,और बसपा का 1% था। इस सीट पर कुल मतदाता 11,50,408 थे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,87,833 और महिला वोटरों की संख्या 5,62,575 थी। इस सीट पर कुल 9,41,371 वोट पड़े यानी 82.3% मतदान हुआ। इनमें से वैध मत 9,36,073 (81.4%) थे। 5,298 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।
2014 का चुनाव परिणाम
2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के राम स्वरूप शर्मा विजयी हुए। उन्हें कुल 362,824 (50.0%) वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को हराया जिन्हे 322,968 वोट मिले और उनका वोट प्रतिशत 44.5% था। वहीं तीसरे स्थान पर सीपीआई के कुशल भारद्वाज रहे। इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे। मंडी सीट में 17 विधानसभाएं हैं। इस सीट पर मतदान 7 मई को हुआ था और वोटों की गिनती एवं चुनाव के नतीजे 16 मई को आए। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 57.7% रहा, कांग्रेस का %36.2, AAP का 3.1% ,और बसपा का 0.8% था।
इस सीट पर कुल मतदाता 11,50,408 थे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,87,833 और महिला वोटरों की संख्या 5,62,575 थी। इस सीट पर कुल 7,26,094 वोट पड़े यानी 63.1% मतदान हुआ। इनमें से वैध मत 7,19,903 (62.6%) थे। 6,191 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।
