देश

बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना, अश्लील वीडियो मामले में SIT ने किया गिरफ्तार

Karnataka Sex Tape Row: अश्लील वीडियो मामले में फंसे जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर उतर चुके हैं। वहीं रेवन्ना आज एसआईटी के सामने पेश होंगे।

Image

निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को अश्लील वीडियो मामले में SIT ने किया गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Karnataka: अश्लील वीडियो मामले में फंसे जेडीएस (JDS) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुके हैं। वहीं रेवन्ना आज एसआईटी(SIT) के सामने पेश होंगे। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद हारिस नलपद का कहना है कि प्रज्वल रेवन्ना का भारत से बाहर जाने का कार्यक्रम भाजपा द्वारा प्रायोजित था। 26 मई को मतदान के बाद उन्हें तुरंत राजनयिक पासपोर्ट के साथ बाहर भेज दिया गया। निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना के आने से पहले बेंगलुरु में सीआईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, प्रज्वल रेवन्ना को एसआईटी ने हिरासत में ले लिया है।

प्रज्वल रेवन्ना 26 अप्रैल को ही देश छोड़कर हो गए थे फरार

जानकारी के लिए बता दें, कर्नाटक के गृह मंत्री जी.परमेश्वरा ने कहा कि उन्हें पता चला है कि रेवन्ना बेंगलुरु वापस लौट रहे हैं। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पहले ही जारी हो चुका है। इसलिए उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 33 वर्षीय प्रज्वल पिछले 34 दिनों से किसी गुमनाम स्थान पर थे और यहां उन्हें जांच एजेंसियां हर तरफ तलाश रही थीं। एक अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है और इंटरपोल ने ब्लूकार्नर नोटिस जारी किया है। गुरुवार को रेवन्ना की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी के अधिकारियों ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी.दयानंद के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैठक भी की है। गौरतलब है कि सेक्स स्केंडल के उनकी वीडियो सामने आते ही प्रज्वल रेवन्ना 26 अप्रैल को ही देश छोड़कर जर्मनी फरार हो गए थे। प्रज्वल ने हाल ही में वीडियो संदेश में बताया था कि वह 31 मई को लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से बेंगलुरु लौट रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article