देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज, शोक की लहर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

Image

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन (फाइल फोटो)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का लंबी बीमारी के इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 8 सितंबर से अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व CM स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी की हालत गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर नितेश प्रिया ने बताया, 'CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, जो यहां भर्ती थीं, का रात करीब 8.30 बजे निधन हो गया। उन्हें 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।'

मां के निधन पर हेमंत सोरेन ने इमोशनल पोस्ट किया

मां के निधन पर हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं। मां...."

'उन्हें कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं'

उन्हें कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उन्होंने आगे कहा, 'बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।' उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार, करीबियों और समर्थकों में शोक की लहर व्याप्त है। रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार को लेकर अभी परिवार की ओर से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।अंतिम दर्शन के लिए उनके परिवार के करीबी लोगों राजनीतिक नेताओं और भारी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना है उसी के हिसाब से प्रशासन तैयारियां कर रहा है।

झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने रूपी सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'सीएम हेमंत सोरेन की माताजी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।'

शिबू सोरेन और रूपी का विवाह 1 जनवरी 1962 को हुआ था

राज्यसभा के रिकॉर्ड के अनुसार, शिबू सोरेन और रूपी सोरेन का विवाह 1 जनवरी 1962 को हुआ था। उनके परिवार में तीन बेटे (दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन, बसंती/बसंता सोरेन) और एक बेटी (अंजली सोरेन) हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article