देश

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को उसी के देश में सुनाई खरी-खरी, कहा- 26/11 मुंबई हमले के गुनहगार अब भी हैं आजाद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 21, 2023, 02:32 PM IST

मुंबई में 26/11 के हमलों को याद करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, हमने देखा कि मुंबई पर कैसे हमला किया गया। वे अभी भी आपके देश में खुलेआम घूम रहे हैं।

Image

पाकिस्तान में जावेद अख्तर की खरी-खरी

Photo : BCCL

लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को उसी के देश में आईना दिखाया है। जावेद अख्तर ने लाहौर में कहा कि भारत की ओर से सबूत देने के बावजूद 26/11 मुंबई हमले के गुनहगार अभी तक पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। जावेद अख्तर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

जावेद अख्तर बोले- आतंकी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं

मुंबई में 26/11 के हमलों को याद करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, हमने देखा कि मुंबई पर कैसे हमला किया गया। वे अभी भी आपके देश में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों नुसरत फतेह अली खान और मेहदी हसन के लिए बड़े आयोजन किए जाने के बावजूद पाकिस्तान ने कभी भी लता मंगेशकर के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

आतकंवादी न नॉर्वे से थे, न मिस्र से...

जावेद अख्तर हाल ही में मशहूर उर्दू कवि फैज अहमद फैज की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लाहौर में थे। इस दौरान दर्शकों में से एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आप कई बार पाकिस्तान आए हैं। जब आप वापस जाते हैं, तो क्या आप अपने लोगों को बताते हैं कि हम अच्छे लोग हैं?

इस पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया, हमें एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाने चाहिए। इससे मुद्दा हल नहीं होगा। हमने देखा है कि किस तरह मुंबई पर हमला किया गया। वे (आतकंवादी) न नॉर्वे से थे, न मिस्र से। वे अभी भी पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं। भारत ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है। हमने नुसरत औ मेहदी हसन के लिए कई बार बडे़ कार्यक्रम आयोजित किए, लेकिन आपके देश में कभी भी लता मंगेशकर का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।

26 नवंबर, 2008 को हुआ था मुंबई हमला

26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्री रास्ते से भारत में घुसे थे और अंधाधुंध फायरिंग कर 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले में करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था और कई लोग घायल हुए थे। 26/11 के हमले में मारे गए लोगों में तत्कालीन आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर शामिल थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित