Javed Ahmad Mattoo Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जावेद मट्टू जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में वांटेड था, उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया है, उसने जम्मू और कश्मीर में कई बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया है।
पुलिस टीम ने मट्टू के पास से एक पिस्टल, मैगजीन और चोरी की कार बरामद की है, मट्टू पर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है और वह सुरक्षा एजेंसियों की सूची में घाटी के शीर्ष 10 वांटेड में से एक था। उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर में कई बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया है, जावेद अहमद मट्टू पाकिस्तान भी जा चुका है।
26 जनवरी से पहले हिजबुल के आतंकी का गिरफ्तार होना बड़ी कार्रवाई
हिजबुल के इस आतंकी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले हिजबुल के आतंकी के गिरफ्तार होने को बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
