देश

Jammu Kashmir Encounter: उधमपुर में एनकाउंटर, आतंकियों के साथ मुठभेड़, तालाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो दिन पहले ही आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। उससे पहले भारतीय सेना ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया था।

Image

जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों पर मारे गए हैं कई आतंकी
  • सेना के कुछ जवान भी हुए हैं शहीद
  • जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जारी है तलाशी अभियान

जम्मू कश्मीर में लगातार कई दिनों से आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को भी यह अभियान जारी रहा। बुधवार शाम उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ की खबर है।

सेना का एनकाउंटर

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रूक-रूक कर फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है। एसएसपी जोगिंदर सिंह के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बसंतगढ़ तहसील के संग पुलिस चौकी पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि रात 8 बजे के आसपास संग पुलिस चौकी पर आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा बलों की नजदीकी चौकियों से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया है।

तलाशी अभियान जारी

बता दें कि जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में हुए हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कम से कम 24 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ के अलावा चार जिलों के घने जंगलों में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के बीच सेना और पुलिस का तलाश अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान तीन अलग-अलग इलाकों- कठुआ, उधमपुर और भद्रवाह से शुरू किया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!