देश

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में गुफा में बना आतंकी ठिकाना ध्वस्त, चीनी ग्रेनेड के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इस दौरान, बीएसएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा जिले के कालारूस में संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की, जहां एक पथरीली गुफा में छिपे आतंकी ठिकाने का पता लगाया गया, जहां से ग्रेनेड, पिस्तौल के साथ गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Image

सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में बरामद किया हथियारों का जखीरा (फोटो- BSF)

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। बीएसएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा जिले के कालारूस में एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने एक पथरीली गुफा में छिपे आतंकी ठिकाने का पता लगाया, जहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

तीन दिन तक चला अभियान

बीएसएफ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि तीन दिन तक चले इस संयुक्त अभियान में 4 अगस्त को कालारूस इलाके में आतंकियों के गढ़ में ग्रेनेड, पिस्तौल, केनवुड रेडियो सेट, उर्दू में आईईडी बनाने की किताब और आग जलाने वाली छड़ें बरामद हुई हैं। इस ठिकाने से 12 चीनी ग्रेनेड, एक चीनी पिस्तौल के साथ अन्य हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली है। बीएसएफ ने कहा कि इस कार्रवाई ने आतंकियों की खतरनाक साजिश को विफल कर दिया है।

लगातार चल रहे हैं ऑपरेशन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान सोमवार को चौथे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अखल जंगल इलाके में रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सेना, सीआरपीएफ, और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित संयुक्त बलों ने सीएएसओ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) के तहत का दायरा बढ़ा दिया है। इस अभियान में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसके अलावा, चार जवानों को भी चोटें आई हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article