देश

जैकलीन फर्नांडीज को ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ से जुड़े 'मनी लांड्रिंग' मामले में झटका

एक्ट्रेस जैकलीन ने कहा कि उनका मनी लॉन्ड्रिंग से कोई लेना-देना नहीं है और सुकेश ने जानबूझकर टारगेट किया है। जैकलीन ने कहा कि सुकेश के उस दावे में कोई सच्चाई नहीं है जिसमें उसने कहा था कि दोनों रिलेशनशिप में थे। अभिनेत्री ने इस दावे को पूरी तरह से 'झूठा' और 'बेबुनियाद' करार दिया।

Image

जैकलीन फर्नांडीज और ठग सुकेश चंद्रशेखर (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. आरोप है कि 200 करोड़ रुपए की ठगी की गई
  2. जैकलीन ने कहा- उनके खिलाफ शुरू की गई कानूनी प्रक्रिया रोकी जाए
  3. जैकलीन का कहना है कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया है

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर कर ईडी (ED) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की ठगी से संबंधित है।

जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी याचिका में न केवल ईडी के एफआईआर को खारिज करने की मांग की है, बल्कि निचली अदालत की ओर से चार्जशीट पर संज्ञान लेने के आदेश को भी चुनौती दी थी। उन्होंने अपनी याचिका के जरिए कोर्ट से आग्रह किया था कि उनके खिलाफ शुरू की गई कानूनी प्रक्रिया रोकी जाए।

जैकलीन का कहना है कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया है और उनके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप झूठे और निराधार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुकेश चंद्रशेखर और अदिति सिंह ने उनके साथ फर्जीवाड़ा किया है। जैकलीन का कहना है कि वह कभी भी सुकेश के साथ रिलेशनशिप में नहीं थी। उसे एक साजिश के तहत निशाना बनाया गया है।

सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ

यह मामला साल 2021 में तब सामने आया जब तिहाड़ जेल से ही एक बड़े घोटाले को अंजाम देने वाले ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ। आरोप है कि 200 करोड़ रुपए की ठगी की गई। बाद में जांच में पता चला कि सुकेश ने इस रकम का इस्तेमाल कई हस्तियों को महंगे तोहफे देने में भी किया था, जिनमें जैकलीन फर्नांडीज का नाम प्रमुखता से सामने आया। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन को सुकेश की ओर से कई महंगे गिफ्ट्स मिले थे, जिनकी कीमत करोड़ों में थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article