Cannes 2025 Day 3: कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारों के जाने का सिलसिला जारी है। पहले दिन उर्वशी रौतेला तोता लेकर रेड कार्पेट पर नजर आई थी। वही तीसरे दिन जैकलीन फर्नांडीज ने अपना जलवा बरकरार रखा। 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल फ्रेंच रिवेरा में हो रहा है। इस इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों तक शामिल हो रहे हैं।
जैकलीन फर्नांडीज हुई सम्मानित
जैकलीन फर्नांडीज को कान्स फिल्म फेस्टिवल में "वूमेन इन सिनेमा" के पहल के तहत सम्मानित किया गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"रेड सी फिल्म के साथ कान्स डे 1। महिला कहानीकारों को चैंपियन बनाने वाली वूमेन इन सिनेमा पहल में सम्मानित होने पर प्रसन्नता हुई।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाई नितांशी गोयल
नितांशी गोयल ने कम उम्र में ही बड़ी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस ने अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया है। नितांशी गोयल ने अपने फैशन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। एक्ट्रेस ने अपने हेयरस्टाइल के जरिए बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों को श्रद्धांजलि दी है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नितांशी की चोटी पर शानदार मोती से बनी हेयर एक्सेसरी लगी थीं जिसमें मोतियों के बीच छोटे-छोटे तस्वीरों के फ्रेम देखने को मिले। एक्ट्रेस के हेयर स्टाइल में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसी आठ दिग्गज एक्ट्रेस की फोटो लगी हुई थीं।
आलिया भट्ट बनेंगी कान्स का हिस्सा
भारत-पाक तनाव के कारण आलिया ने कान्स में भाग लेने का इरादा रद्द कर दिया था, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार आलिया इस इवेंट का हिस्सा बन सकती हैं। आलिया इस समय संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर एक्ट्रेस समापन समारोह का हिस्सा बन सकती हैं।
