देश

ISRO Rocket: यूपी के कुशीनगर में इसरो का पहला सफल रॉकेट परीक्षण, 1.1 KM तक भरी उड़ान

ISRO Rocket Test in Kushinagar: यह परीक्षण अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एक बड़े आयोजन की प्रस्तावना थी, जिसमें युवाओं द्वारा बनाए गए लगभग 900 उपग्रहों का परीक्षण किया जाएगा।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

ISRO Rocket Test in Kushinagar UP: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील में शनिवार को एपी बांध के जंगलीपट्टी गांव के समीप इसरो ने रॉकेट लॉन्चिंग परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इसरो के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में थ्रस्ट टेक इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से रॉकेट लांचिंग का परीक्षण किया गया जो राज्य में पहली बार रॉकेट के जरिए उपग्रह लॉन्च करने का मामला है।

रॉकेट ने शाम को पांच बजकर 14 मिनट 33 सेकंड पर उड़ान भरी और जमीन से 1.1 किमी की दूरी तय की। लांचिंग का भी पूर्वाभ्यास किया गया।

इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कहा, 'रॉकेट को 5:14 बजे और 33 सेकंड पर लॉन्च किया गया, जो 1.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया। इसके बाद एक छोटा उपग्रह बाहर आया और जैसे ही यह पांच मीटर नीचे गिरा, इसका पैराशूट सक्रिय हो गया और उपग्रह 400 मीटर की दूरी पर जमीन पर उतर गया।'

'15 किलोग्राम का रॉकेट भी सुरक्षित रूप से नीचे उतर गया'

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 15 किलोग्राम का रॉकेट भी सुरक्षित रूप से नीचे उतर गया। इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कहा कि अहमदाबाद में ड्रोन का उपयोग करके किए गए पिछले परीक्षणों के विपरीत, यह पहली बार था जब उप्र में रॉकेट द्वारा सीधे उपग्रह लॉन्च किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा।

भाषा इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article