देश

Axiom-4 mission: जिस एक्सिओम-4 मिशन के हिस्सा हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, उसकी बढ़ गई लॉन्चिंग की तारीख

Axiom-4 mission: एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग की तारीख बढ़ गई है। इसरो की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। नासा और इसरो के इस मिशन के जरिए भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा करने वाले हैं।

Image

एक्सिओम-4 कल होने वाला था लॉन्च

Photo : AP

Axiom-4 mission: अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ले जाने वाले स्पेस मिशन एक्सिओम-4 की लॉन्चिंग टल गई है। एक्सिओम-4 कल यानि कि 10 जून को लॉन्च होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इस लॉन्चिंग को रोक दिया गया है।

इसरो ने दी जानकारी

इसरो की ओर से एक्सिओम-4 मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि मौसम की स्थिति के कारण, भारतीय गगनयात्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून 2025 से 11 जून 2025 तक स्थगित कर दिया गया है। प्रक्षेपण का लक्षित समय 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे IST है।

भारत की होगी बड़ी उपलब्धि

स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट मंगलवार शाम को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (केएससी) से प्रक्षेपित होने वाला था। एक्स-4 मिशन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि शुभांशु शुक्ला चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे, जो राकेश शर्मा के नक्शेकदम पर चलने वाले हैं, जिन्होंने 1984 में सोवियत अंतरिक्ष यान में उड़ान भरी थी।

भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण

यह मिशन भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि वह एक्सिओम स्पेस के नेतृत्व में एक निजी मिशन के माध्यम से भारतीय मूल की अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें केंद्र सरकार ने एक्स-4 मिशन में भारत की भागीदारी के लिए 550 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

पहले 29 मई को लॉन्च होना था मिशन

इससे पहले इस मिशन को 29 मई के लिए शेड्यूल किया गया था। लेकिन, कुछ तकनीकी खामियों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। फिर इसके लॉन्चिंग के लिए 10 जून की तारीख तय की गई थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article