देश

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट! फर्जी ई-कैटरिंग वेबसाइटों पर IRCTC का शिकंजा, 14 अवैध प्लेटफॉर्म पर हुई कार्रवाई

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने रेलवे नेटवर्क पर अवैध रूप से संचालित ई-कैटरिंग सेवाओं के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इन फर्जी प्लेटफॉर्म्स पर यात्रियों की सेहत, डेटा सुरक्षा और आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े गंभीर जोखिम सामने आ रहे थे।

Image

IRCTC का बड़ा एक्शन (सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

IRCTC Illegal E Catering Crackdown: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने रेलवे नेटवर्क पर अवैध रूप से चल रही ई-कैटरिंग सेवाओं के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। यात्रियों की सेहत, डेटा सुरक्षा और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए IRCTC ने कई फर्जी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स पर कानूनी व आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्यों खतरनाक हैं फर्जी ई-कैटरिंग प्लेटफॉर्म?

स्वास्थ्य पर खतरा

  • कई अवैध प्लेटफॉर्म बिना FSSAI मानकों का पालन किए भोजन उपलब्ध कराते हैं।
  • भोजन अस्वच्छ रसोईघरों में तैयार किया जाता है।
  • डिलीवरी स्टाफ और रसोई कर्मचारियों की अनिवार्य मेडिकल जांच भी नहीं होती।

साइबर और वित्तीय जोखिम

  • यात्री PNR, मोबाइल नंबर, ईमेल और भुगतान संबंधी जानकारी साझा करते हैं।
  • इससे फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है।
  • ऑर्डर रद्द होने या भोजन न मिलने पर कोई आधिकारिक शिकायत व्यवस्था उपलब्ध नहीं होती।

कानूनी कार्रवाई हुई तेज

IRCTC ने पहले 18 फरवरी 2026 को कानूनी नोटिस जारी किया था। इसके बाद 16 मार्च और 11 अप्रैल 2026 को कई अनधिकृत ऑपरेटरों के खिलाफ आपराधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं।

इन 14 प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई

  • railrestro.com
  • railrestro.in
  • railmitra.com
  • travelkhana.com
  • trainscafe.com
  • dibrail.com
  • railfood.net
  • comesum.com
  • travelerfood.com
  • foodontrack.in
  • ecatering.app
  • khanaonline.in
  • trainway.in
  • railmeal.com
  • trainmenu.com

IRCTC की सलाह

IRCTC ने कहा कि यात्री केवल आधिकारिक IRCTC E-Catering वेबसाइट, Food on Track ऐप और IRCTC द्वारा अधिकृत फूड एग्रीगेटर्स एवं विक्रेताओं के माध्यम से ही भोजन बुक करें। इससे स्वच्छ और सुरक्षित भोजन, सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान, सत्यापित बिलिंग और ग्राहक सहायता सुविधा मिलेगी।

ई-कैटरिंग सेवा की बड़ी उपलब्धि

  • सेवा 400 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध।
  • 629 प्रत्यक्ष विक्रेता जुड़े हुए।
  • 13 अधिकृत फूड एग्रीगेटर्स के माध्यम से 5604 विक्रेता सेवा दे रहे हैं।
  • अप्रैल 2026 में प्रतिदिन औसतन 1.55 लाख से अधिक भोजन ऑर्डर बुक किए गए।

ट्रेन में मिलते हैं बड़े-बड़े ब्रांड

यात्री अब यात्रा के दौरान अपनी पसंद का भोजन मंगा सकते हैं। ई-कैटरिंग से जुड़े प्रमुख ब्रांड हैं:
  • Behrouz Biryani
  • Bikanervala
  • Biryani By Kilo
  • Biryani Blues
  • Domino’s
  • Faasos
  • Firangi Bake
  • Haldiram’s
  • KFC
  • La Pino’z Pizza
  • Lunchbox
  • McDonald’s
  • Oven Story Pizza
  • Pizza Hut
  • Sweet Truth
इसके अलावा IRCTC ने Zomato और Swiggy के साथ भी साझेदारी की है, जिससे यात्रियों को और अधिक विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं।

ऐसे बुक करें ट्रेन में खाना

  • IRCTC ई-कैटरिंग वेबसाइट या Food on Track ऐप खोलें।
  • अपना PNR नंबर दर्ज करें।
  • उपलब्ध स्टेशनों और रेस्टोरेंट्स की सूची देखें।
  • पसंदीदा रेस्टोरेंट चुनकर भोजन ऑर्डर करें।
  • नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
  • ऑनलाइन भुगतान या Pay on Delivery विकल्प चुनें।
  • ट्रेन के निर्धारित स्टेशन पर आपकी सीट तक भोजन पहुंचा दिया जाएगा।

IRCTC ने कहा है कि रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। निगम अनधिकृत ई-कैटरिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा ताकि यात्रियों के स्वास्थ्य, डेटा और पैसे की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!