देश

'तुरंत ठीक करें...', शशि थरूर ने इंदौर के पानी में घुले 'जहर' पर जताई चिंता, बोले- कोलाई का होना भयावह

Indore Water Contamination Issue: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को इंदौर में दूषित पेयजल से जुड़े मामले को लेकर दुख जताया। साथ ही उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि पानी में ई. कोलाई का होना भयावह है और इसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए।

Image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Indore Water Contamination Issue: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को इंदौर में दूषित पेयजल से जुड़े मामले को लेकर दुख जताया और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पानी में ई. कोलाई का होना भयावह है और इसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए।

शशि थरूर ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कांग्रेस सांसद ने दूषित पानी से जुड़ी खबर पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ''यह बेहद दुखद है कि ऐसा होने दिया गया, क्योंकि इंदौर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब मिला है और स्वच्छता को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है...।''

शशि थरूर ने कहा कि ऐसा लगता है कि शहर प्रशासन पेयजल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहा। चेतावनी दी गई थी... कुछ चिंता इस बात की भी है कि यह शहर के अपेक्षाकृत कम सुविधाजनक हिस्सों में रहने वाले लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है, इसीलिए इसे प्राथमिकता नहीं दी गई। मुझे उम्मीद है कि यह सच नहीं है।

तत्काल कार्रवाई की मांग

शशि थरूर ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, ''पानी में ई. कोलाई का होना भयावह है और इसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए। जल्द और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। शहर की स्वच्छता से हम प्रभावित हैं, लेकिन सबसे अहम है कि सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ रहें।''

क्या है पूरा मामला?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्थानीय नागरिकों ने इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में हुई इस घटना में छह माह के बच्चे समेत 15 लोगों के दम तोड़ने का दावा किया है। हालांकि, इस दावे की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की है। विभाग के मुताबिक, इस प्रकोप में केवल चार लोगों की मौत हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article