शहर

इंदौर दूषित जल मामले में सीएम मोहन यादव का सख्त एक्शन, अपर आयुक्त को हटाया, निगम को भेजा नोटिस

Indore News: इंदौर में दूषित पानी प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपर आयुक्त को तत्काल हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मामले की समीक्षा की गई और प्रस्तुत रिपोर्ट पर चर्चा हुई।

Image

इंदौर दूषित पेयजल मामले में मीटिंग करते सीएम मोहन यादव (फोटो- @DrMohanYadav51)

Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी आपूर्ति से पैदा हुए गंभीर हालात के बाद अब मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव ने एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं। उन्होंने अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने के निर्देश जारी किए हैं, साथ ही प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण विभाग का प्रभार वापस लेने को कहा है।

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा

मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनका कहना है कि नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

तत्काल प्रशासनिक सुधार के निर्देश

इंदौर नगर निगम में जरूरी पदों की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इन पदों की पूर्ति तत्काल प्रभाव से की जाए। उद्देश्य यह है कि जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत की जा सके और भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article