स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) की एक रिपोर्ट मुताबिक भारत ने शानदार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण (Covid Vaccination) अभियान चलाकर करीब 34 लाख लोगों की जिदंगी बचाई। इसमें कहा गया है कि अपने टीकाकरण अभियान की बदौलत भारत ने 18.3 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबर का नुकसान होने से भी बचा लिया और टीकाकरण अभियान की लागत को ध्यान में रखते हुए देश को 15.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने शुक्रवार को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिवनेस द्वारा “हीलिंग द इकोनॉमी: एस्टिमेटिंग द इकोनॉमिक इंपैक्ट ऑन इंडियाज वैक्सीनेशन एंड रिलेटेड इश्यूज” नाम से तैयार एक वर्किंग पेपर भी जारी किया।
देश
'देश के कोविड टीकाकरण ने बचाई 34 लाख से अधिक लोगों की जान' स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जमकर की भारत की तारीफ
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Feb 25, 2023, 07:39 AM IST
