टीवी मसाला

Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा से नहीं हुई बात तो रो पड़ीं शिवांगी जोशी, फैन्स बोले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है...?'

Lock Upp 2: हाल ही में हुए टास्क के दौरान शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को हर्षद चोपड़ा से बात करने से मना कर दिया था, इसके वो रोने लगीं। अब फैन्स ने दोनों की बॉन्डिंग देखकर रिएक्शन्स दिए हैं।

Image

फैन्स ने हर्षद-शिवांगी की बॉन्डिंग पर उठाए सवाल

Lock Upp 2: टीवी इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में फैन्स को काफी इम्प्रेस किया था। इन दिनों दोनों रिएलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) में नजर आ रहे हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं और शो में भी उनकी यही बॉन्डिंग फैन्स को पसंद आ रही है। हाल ही में हुए एक इवेंट में दोनों के रिश्ते को लेकर फैन्स ने भी सवाल खड़े पर दिए हैं। फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन्स इंटरनेट पर दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर फैन्स इस तरह के रिएक्शन्स क्यों दे रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: वेश्यावृत्ति में धकेली गई इस एक्ट्रेस की AIDS के कारण हुई थी मौत, रजनीकांत और कमल हासन संग किया था काम)

'लॉक अप सीजन 2' के लेटेस्ट एपिसोड में रितेश देशमुख ने बड़ा ट्विस्ट दिया। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के सेलमेट्स को बदल दिया। हर जोड़ी को एक "कंट्रोलर" और एक "डिपेंडेंट" चुनना था। शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी की जोड़ी में शिल्पा शिंदे कंट्रोलर बनीं। शिल्पा ने शिवांगी को कहा कि वो हर्षद चोपड़ा के साथ ना बैठे और ना उनसे बात करें। ये सुनकर शिवांगी रोने लगीं। उन्होंने कहा, 'हर्षद इस घर में अकेले मेरे दोस्त हैं।' थोड़ी देर बाद शिवांगी बहुत जोर-जोर से रो रही थीं।

राम कपूर ने शिवांगी को समझाया भी था। हर्षद भी शिवांगी को रोते देख बहुत परेशान दिख रहे थे। राम ने हर्षद से कहा, 'भले ही शिवांगी बहुत इमोशनल हो गई हैं लेकिन तुम स्ट्रांग रहो। उसे खुश रखो।' शिवांगी और हर्षद की ये बॉन्डिंग देखकर फैन्स ने इंटरनेट पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोग अब ये सोच रहे हैं कि शिवांगी और हर्षद केवल दोस्त है या उससे ज्यादा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Pralay' शुरू करने के लिए Ranveer Singh ने कसी कमर, 2026 के इस महीने में लेंगे पैटरनिटी लीव)

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'क्या ये सच में दोस्त ही हैं या कुछ और भी हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं?' वहीं तीसरे ने लिखा, 'अब इन्हें कबूल कर लेने चाहिए कि ये एक-दूसरे से प्यार करते हैं।' एक और ने लिखा, 'अब रिएलिटी में भी डेली सोप स्टार्ट हो गया है।' कईयों ने शिल्पा शिंदे पर भी तंज कसा है। शिल्पा को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'लगता है वो शिवांगी और हर्षद की जोड़ी से जलन महसूस कर रही है।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article