देश

Operation Sindoor: हमारा एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार जैसा, इसे भेदना असंभव, सेना ने बताई ऑपरेशन की हर बात

प्रेस कांफ्रेंस में एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारा एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ा था, इसलिए इसे भेदना असंभव था। सेना ने क्या-क्या कहा जानिए।

Image

ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रेस कांफ्रेंस में तीनों सेनाओं ने कई नई जानकारियां सामने रखीं। सेना ने बताया कि किस तरह एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हर वार को नाकाम कर दिया। साथ ही बताया कि कैसे पाकिस्तान की सेना आतंकियों का साथ दे रही है। सेना ने कहा कि कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाएं हो रही थी और पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका था।

हमारी लड़ाई आतंक और आतंकवादियों के खिलाफ

एयर मार्शल भारती ने कहा, हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने नष्ट किए हैं। हमारी लड़ाई आतंक और आतंकवादियों के खिलाफ थी। इसलिए 7 मई को हमने आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया था। अफसोस, पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का साथ देना जरूरी समझा। इसमें उसका जो नुकसान हुआ, उसके लिए वही जिम्मेदार है।

किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार

सेना ने कहा कि उसके सभी सैन्य अड्डे और प्रणालियां पूरी तरह से चालू हैं और जरूरत पड़ने पर किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। एक प्रेस ब्रीफ़िंग में भारतीय वायुसेना के वायु संचालन महानिदेशक, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली ने भारतीय इलाकों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी कोशिशों को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि एक और मुख्य बात आकाश सिस्टम जैसे स्वदेशी वायु रक्षा हथियारों का शानदार प्रदर्शन था। एकीकृत वायु कमान और कंट्रोल सिस्टम ने पाकिस्तान के सैन्य हमलों को विफल कर दिया। एक भारती ने कहा, हमारी लड़ाई आतंकी ढांचे और आतंकवादियों के खिलाफ थी, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करना चुना और संघर्ष को और बढ़ा दिया।

मेड इन चाइना मिसाइलें मार गिराईं

एयर मार्शल भारती ने कहा कि हमारा एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ा था, इसलिए इसे भेदना असंभव था। इस दौरान हमने मेड इन चाइना मिसाइलों को मार गिराया। पाकिस्तान की पीएल-15 मिसाइलों को मार गिराया गया। निशाने पर कराची भी था। पाक की शॉर्ट रेंज मिसाइल भी मार गिराई गई। सेना ने कहा, नूर खान एयर बेस और रहीम यार खान एयरबेस दोनों पर जबरदस्त स्ट्राइक हुई।

पाप का घड़ा भर चुका था

इस दौरान डीजीएमओ राजीव घई ने कहा कि कश्मीर में मिलिट्री के साथ-साथ मासूम नागरिकों पर भी हमला किया गया और इस साल पहलगाम तक और उसके बाद पाप का घड़ा भर चुका था। हमने अपनी एयर डिफेंस की पूरी तैयारी पहले से ही कर ली थी। BSF ने भी हमारा बहुत साथ दिया जिसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हम तीनों सेनाओं में सही समन्वय रहा। सरकार का हमें पूरा समर्थन था।

जरूरत पड़ने पर तैयार और तत्पर

मल्टीपल सेंसर से हम लगातार अटैक की रेंज को भांप पा रहे है। ड्रोन, सर्विलांस एयरक्राफ्ट को एडवांस रडार से डिटेक्ट किया जा रहा है। हम जरूरत पड़ने पर तैयार और तत्पर हैं। एयर मार्शल एके भारती ने कहा, यह स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि सभी मिलिट्री बेस, सिस्टम ऑपरेशनल हैं और जरूरत पड़ने पर तैयार और तत्पर हैं।

YIHA और Songar ड्रोन का मलबा भी दिखाया

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, हमारे सभी एयरफील्ड पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं। एयर डिफेंस ग्रिड ने पाकिस्तानी ड्रोन और हथियारों से लैस यूएवी द्वारा किए गए हमले को नाकाम कर दिया। बाकी ड्रोन कंधे से चलाए जाने वाले हथियारों से मार गिराए गए। मैं BSF की भी सराहना करना चाहूंगा। महानिदेशक से लेकर सीमा पर तैनात अंतिम जवान तक, सभी ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने हमें बेहद बहादुरी से समर्थन दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत द्वारा मार गिराए गए तुर्की में बने YIHA और Songar ड्रोन का मलबा भी दिखाया गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा