एजुकेशन

HPSC ADA Result 2026 Declared: घोषित हुआ हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी परीक्षा का रिजल्ट, hpsc.gov.in पर करें चेक

HPSC ADA Result 2026 Declared: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने 24 जुलाई 2026 को असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

HPSC ADA Result 2026 Declared: यहां देखें हरियाणा एडीए भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

HPSC ADA Result 2026 Declared: एचपीएससी एडीए की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HPSC ADA Result 2026) खबर है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने 24 जुलाई 2026 को असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी कर (Haryana ADA Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार स्क्रीनिंग टेस्ट में क्वालिफाई करते हैं, वे अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) के लिए आगे बढ़ सकते हैं। यह 9 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। HPSC ने भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण के तौर पर 5 जुलाई 2026 को ADA स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया था। परीक्षा पूरी होने के बाद, कमीशन ने 8 जुलाई को उम्मीदवारों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की थी। यहां आपत्ती दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 10 जुलाई तक का समय दिया गया था। वहीं अब स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।

HPSC Haryana ADA Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HPSC Haryana ADA Screening Test Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article