देश

मुंबई तट के पास नौसेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे तीन पायलट, जांच के आदेश

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 8, 2023, 02:42 PM IST

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, तुरंत चलाए गए खोज और बचाव अभियान के बाद हेलीकॉप्टर पर सवार पायलट दल के सभी तीन सदस्यों को नौसेना के पेट्रोल क्राफ्ट द्वारा बचाया गया।

Image

एएलएच को नियमित उड़ान के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। (file photo)

Photo : ANI

भारतीय नौसेना का उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) आज एक नियमित उड़ान के दौरान हादसे का शिकार होते-होते बचा। इस हेलीकॉप्टर ने मुंबई तट के पास आपातकालीन लैंडिंग की। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, तुरंत चलाए गए खोज और बचाव अभियान के बाद हेलीकॉप्टर पर सवार पायलट दल के सभी तीन सदस्यों को नौसेना के पेट्रोल क्राफ्ट द्वारा बचाया गया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

खोज-बचाव अभियान ने बचाई जान

मुंबई से नियमित उड़ान पर भारतीय नौसेना एएलएच तट के करीब गिर गई। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा कि तुरंत खोज और बचाव अभियान ने नौसैनिक गश्ती दल द्वारा तीनों पायलटों को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

भारतीय नौसेना ने कहा कि मुंबई से एक नियमित उड़ान मिशन पर एक नौसेना के एएलएच में अचानक बिजली चली गई और हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे आने लगा। पायलट ने पानी के ऊपर किसी तरह संतुलन बनाया। सभी तीन एयरक्रू हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाले गए। तुरंत चलाए गए बचाव अभियान में इन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article