US Iran War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत की विदेश नीति ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) गैस लेकर दो जहाज भारत आ रहे हैं। भारतीय ध्वज वाले सुपरटैंकर—Jag Vasant और Pine Gas F भारत आ रहे हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान तनाव के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस आपूर्ति मार्गों में से एक है।
रूसी तेल टैंकर पहुंचा भारत
इससे पहले रविवार को रूसी तेल टैंकर, (एक्वा टाइटनपाइक्सिस पायनियर) मालवाहक जहाज, भारत के मंगलौर बंदरगाह पर पहुंचा था। यह जहाज मूल रूप से चीन जा रहा था और दक्षिण चीन सागर में यात्रा कर रहा था, तभी इस सप्ताह की शुरुआत में इसने भारत की ओर यू-टर्न लिया। अमेरिका के टेक्सास से एलपीजी ले जा रहा मालवाहक जहाज पाइक्सिस पायनियर भी न्यू मंगलौर बंदरगाह पर पहुंच चुका है।
