देश

CCS Meeting: 'पहलगाम हमले' पर सरकार का बहुत बड़ा फैसला, पाकिस्तानियों का VISA तत्काल प्रभाव से रद्द, कहा- '48 घंटे में छोड़ें देश'

CCS Meeting on Pahalgam Terror Attack: सरकार का 'पहलगाम हमले' पर बहुत बड़ा फैसला सामने आया है, पाकिस्तानियों का VISA तत्काल प्रभाव से रद्द साथ ही कहा गया है कि- '48 घंटे में देश छोड़ें'

Image

'पहलगाम हमले' पर सरकार का बहुत बड़ा फैसला

CCS Meeting on Pahalgam Terror Attack: भारत सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं, इसमें भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को नए वीजा जारी करने पर भी रोक लगा दी है ये फैसला अहम है।

CCS की बैठक में जो अहम फैसले हुए हैं उसके मुताबिक पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पहले जारी किए गए सभी SVES वीजा अमान्य माने जाएंगे। जो पाकिस्तानी नागरिक वर्तमान में SVES वीजा पर भारत में हैं, उन्हें 48 घंटों के भीतर देश छोड़ना होगा।

वहीं नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को 'अवांछित व्यक्ति' (Persona Non Grata) घोषित किया गया है। उन्हें भारत छोड़ने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को वापस बुला रहा है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है। भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा/नौसेना/वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। सेवा सलाहकारों के पांच सहायक कर्मचारियों को भी दोनों उच्चायोगों से वापस बुलाया जाएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article