देश

कुलगाम में तीसरे दिन भी जारी रही मुठभेड़, अबतक लश्कर के दो आतंकी ढेर; जंगलों में 5-6 आतंकियों के छिपे होने की सूचना

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद रोधी अभियान रविवार को तीसरे दिन भी जारी है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया और एक अन्य घायल हो गया। हालांकि, अकाल जंगलों में 5-7 आतंकवादी छिपे होने की सूचना है।

Image

कुलगाम में तीसरे दिन भी जारी रहा एनकाउंटर (फाइल फोटो: AP)

Photo : AP

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद रोधी अभियान रविवार को तीसरे दिन भी जारी है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया और एक अन्य घायल हो गया। हालांकि, अकाल जंगलों में 5-7 आतंकवादी छिपे होने की सूचना है। ऐसे में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान का दायरा बढ़ा दिया है।

तीसरे दिन भी जारी रही मुठभेड़

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि रविवार सुबह से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है और मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन समेत सभी साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दक्षिण कश्मीर जिले के अखल में वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम दोनों ओर से शुरुआती गोलीबारी के बाद रात में अभियान रोक दिया गया था तथा आतंकवादियों पर घेरा कसते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल इलाके में भेजे गए। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह फिर से गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके सगंठन का पता लगाया जा रहा है तथा अभियान अब भी जारी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article