देश

Army Convoy Attacked: कठुआ में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद

Army Convoy Attacked: जम्मू-कश्मीर के माचेडी इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है।

Image

भारतीय सेना के काफिल पर आतंकी हमला (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला
  • सेना का काफिले पर फेंका ग्रेनेड
  • सेना ने की जवाबी कार्रवाई

Army Convoy Attacked: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सेना पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार माचेडी इलाके में इंडियन आर्मी के काफिले पर आतंकियों से हमला किया है। दोनों और से गोलीबारी जारी है। इस हमले में 4 जवान शहीद हो गए हैं।

क्या बोले अधिकारी

जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सेना के वाहन पर घात लगाकर किये गए आतंकवादियों के हमले में चार जवान शहीद हो गए और छह अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने सेना के वाहनों को निशाना बनाकर एक ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की। ये वाहन कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार में बदनोता गांव के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे माचेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर नियमित गश्त पर थे।

6 घायल

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकवादी नजदीक के जंगलों में भाग गए। खबर लिखे जाने तक, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रूक-रूक कर गोलीबारी जारी रहने की सूचना है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल 10 सैनिक घायल हुए और चोटों के चलते उनमें से चार की मृत्यु हो गई।’’

मारे गए थे छह आतंकी

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों के मारे गए थे। दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों का मारा जाना हिजबुल-मुजाहिदीन के लिए एक बड़ा झटका माना जाना रहा है। जिसके बाद सोमवार को यह हमला हुआ है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article