देश

जम्मू में हो रहे आतंकी हमलों के पीछे साजिद जट्ट का हाथ, पाकिस्तान में बैठकर रच रहा साजिश; लश्कर के टॉस्क फोर्स के लिए करता है भर्ती

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हो रहे हमलों के पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे इनपुट के अनुसार, इन सभी आतंकी वारदातों के पीछे लश्कर के ट्रेंड आतंकी साजिद जट्ट का हाथ है। साजिद जट्ट फिलहाल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अपना बेस कैम्प बनाकर रह रहा है।

Image

जम्मू-कश्मीर में हो रहे हमलों के पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jammu-Kashmir: जम्मू में हाल में बीते महीने हुई तीन बड़ी आतंकी घटनाओं, और राजौरी में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के हाथ एक महत्वपूर्ण इनपुट लगा है। खुफिया एजेंसी के सूत्रों का दावा इन सभी आतंकी वारदातों के पीछे लश्कर के ट्रेंड आतंकी साजिद जट्ट का हाथ है। साजिद जट्ट फिलहाल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अपना बेस कैम्प बनाकर रह रहा है। पहले वो POK मे भी लंबे वक्त तक सक्रिय था। साजिद जट्ट के साथ भारतीय मूल की उसकी पत्नी भी इस्लामाबाद में रह रही है। साजिद जट्ट फिलहाल लश्कर के लिए रिक्रूटमेंट का काम संभाल रहा है, और ट्रेंड आतंकियों को सीमा पार से भारत भेजने के लश्कर के टॉस्क को पूरा करने में लगा हुआ है। साजिद जट्ट को लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर भी बताया जाता है।

लश्कर के टेरर फंडिंग के लिए भी जिम्मेदार है साजिद जट्ट

आतंकी घटनाओं के लिए टेरर फंडिंग का जिम्मा भी लश्कर ने साजिद जट्ट को ही सौप रखा है। घाटी में पिछले कुछ सालों में हुए आतंकी हमलों में साजिद जट्ट का हाथ बताया गया है। खुफिया एजेंसियों को शक है की इसका एक साथी कासिम जम्मू-कश्मीर में एक्टिव है जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

साजिद जट्ट पर NIA ने 10 लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ है। NIA की वांटेड लिस्ट में बकायदा दर्ज है साजिद जट्ट के बारे में जिसमें लिखा गया है कि सफीउल्लाह, साजिद जट गांव शंगामंगा जिला कसूर पंजाब पाकिस्तान का रहने वाला है। साजिद जट्ट का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और TRF से गहरे ताल्लुक हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article