देश

Indian Air Force Day Wishes: भारतीय वायुसेना दिवस पर अपनों को भेंजे ये मैसेज और कोट्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:26 AM IST

Indian Air Force Day 2022: इंडियन एयरफोर्स अपनी 90वीं वर्षगांठ के दिन शनिवार को चंडीगढ़ में करीब 80 विमानों के साथ एक अद्भुत प्रदर्शन करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें हल्के लड़ाकू विमान तेजस, सुखोई, मिग-29, जगुआर, राफेल, आईएल-76 और सी-130जे समेत कई अन्य विमान फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे।

Image

Indian Air Force Day Wishes: भारतीय वायुसेना दिवस पर अपनों को भेंजे ये मैसेज और कोट्स

शनिवार यानि कि (8 October 2022) को भारतीय वायुसेना अपनी 90वीं वर्षगांठ मना रही है। इस दिन 1932 में यूके की रॉयल एयर फोर्स के सहायक बल के रूप में भारतीय वायु सेना (IAF) को आधिकारिक रूप से शामिल किया गया था। हर साल, यह दिन भारतीय वायु सेना प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया जाता है। इस साल पहली बार इसका सेलिब्रेशन दिल्ली से बाहर चंडीगढ़ में मनाया जाएगा।

यह दिन हर भारतीयों के लिए गर्व का दिन होता है। यह वायु सेना के लिए नागरिकों के बीच देशभक्ति के उत्साह को प्रेरित करता है। हमारी वायुसेना न केवल सीमा पार संघर्ष के समय में भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करके राष्ट्र की रक्षा करती है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव अभियान भी चलाकर नागरिकों को बचाती है। आइए इस दिन हम वायुसेना के शहीदों और कार्यों को याद करते हुए अपनों को बधाई संदेश भेंजे और इस दिन का उत्सव मनाएं।

मैसेज और कोट्स

  1. हम अपने असली नायकों की वजह से एक आजाद देश में रहते हैं। वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं!
  2. आजादी का आनंद लें लेकिन अपने सैनिकों के बलिदान को कभी न भूलें। भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं!
  3. आजादी अनमोल है। हवा में लहराता हमार तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। इसकी रक्षा करने वाले सैनिकों को नमन। वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द!
  4. उड़ाओगे हमारी नींदें अगर, तो हम चैनो-सुकून भी छीन लेंगे। अभी तो सिर्फ आग बरसी है आसमां से। दोबारा आंख दिखाई तो जमीन भी छीन लेंगे।वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं!
  5. या तो मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा, या फिर उसमें लिपटकर आऊंगा, लेकिन वापस जरूर आऊंगा- कैप्टन विक्रम बत्रा।
  6. इतिहास में कोई वास्तविक परिवर्तन चर्चाओं से कभी हासिल नहीं हुआ है। — सुभाष चंद्र बोस
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article