देश

भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने पर बनी सहमति का किया गया विस्तार

India Pakistan Talks: भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए 10 मई को बनी सहमति के बाद अब विश्वास बहाली के उपायों को जारी रखने का फैसला लिया गया है ताकि सतर्कता स्तर में कमी की जा सके। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच 10 मई को बनी सहमति के बाद सतर्कता के स्तर को कम करने के लिए विश्वास बहाली के उपाय जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

Image

भारत और पाकिस्तान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

India Pakistan Talks: भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए 10 मई को बनी सहमति के बाद अब विश्वास बहाली के उपायों को जारी रखने का फैसला लिया गया है ताकि सतर्कता स्तर में कमी की जा सके। हिंदी समाचार एजेंसी भाषा ने भारतीय अधिकारियों के हवाले से गुरुवार को यह जानकारी दी। यह स्पष्टीकरण तब आया जब पाकिस्तानी सेना ने कहा कि शत्रुता समाप्त करने पर बनी सहमति का विस्तार 18 मई तक किया गया है।

भारतीय सेना ने क्या कुछ कहा?

भारतीय सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच 10 मई को बनी सहमति के बाद सतर्कता के स्तर को कम करने के लिए विश्वास बहाली के उपाय जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आगे जैसी स्थिति होगी, हम आपको सूचित करेंगे।’’

PAK के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद इसी महीने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने कायरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला किया। भारत की एस-400 सहित अन्य मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। हालांकि, बाद में दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article