India Bloc March: विपक्षी सांसदों ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे संसद भवन परिसर से जोरदार नारेबाजी करते हुए निर्वाचन सदन की ओर कूच किया, लेकिन उन्हें गंतव्य से करीब 200 मीटर पहले रोक दिया गया और अधिकतर लोगों को बस में बैठाकर दूसरे स्थानों पर ले जाया गया।दोपहर के समय यह लगने लगा था कि विपक्ष का मार्च और धरना खत्म हो गया है, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के एक कदम ने वहां की पूरी तस्वीर ही बदल दी।
प्रियंका गांधी पुलिस द्वारा वहां लगाई गई एक बस के अंदर बैठ गई थीं, लेकिन अपने भाई राहुल गांधी से बातचीत के बाद वह नीचे उतर गईं। कुछ देर ही में कांग्रेस के ये दोनों नेता अपराह्न संसद मार्ग की तरफ खुलने वाले आकाशवाणी भवन के स्वागत कक्ष वाले प्रवेश द्वार की ओर तेजी से बढ़े और अंदर दाखिल हो गए।
उनके इस कदम से कई विपक्षी सांसद, यहां तक कि उनकी अपनी पार्टी के कुछ नेता भी हैरान रह गए।उनके आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने से पहले विपक्षी सांसदों के मार्च से जुड़ा पूरा घटनाक्रम संसद मार्ग पर केंद्रित था, जहां सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती थी ताकि विपक्ष के नेताओं को निर्वाचन सदन जाने से रोका जा सके।
ECI मार्च में प्रियंका गांधी की अलग ही अंदाज
ECI मार्च में प्रियंका गांधी की अलग ही अंदाज देखने में सामने आया। विरोध प्रदर्शन के बीच प्रियंका ने भड़कते हुए कहा-'मोदी-शाह, अपनी पुलिस को झंडे और डंडे का फर्क समझाओ...'
चुनाव आयोग से मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने औपचारिक पहल की
वहीं चुनाव आयोग से मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने औपचारिक पहल की है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त समेत दोनों चुनाव आयुक्तों से मुलाकात का समय मांगते हुए औपचारिक पत्र भेजा है। पार्टी की मांग है कि प्रतिनिधिमंडल को तीनों चुनाव आयुक्तों से एक साथ मुलाकात का मौका दिया जाए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'एक के बाद एक राज बाहर आ रहे...', बंगाल SIR रिपोर्ट पर कांग्रेस का ECI पर हमला, कहा- कठपुतली तो जाएगी, कठपुतली नचाने वाले भी
'चुनाव आयोग से मुलाकात सभी 300 सांसदों के साथ हो'
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अगर चुनाव आयोग की ओर से कोई अधिकारी आकर अगले एक-दो दिनों में मुलाकात का भरोसा देता है, तो राहुल गांधी आज अपना धरना खत्म कर सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से यह भी कहा गया है कि राहुल गांधी की शर्त है कि चुनाव आयोग से मुलाकात सभी 300 सांसदों के साथ हो। फिलहाल राहुल गांधी समेत कांग्रेस और विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी है। चुनाव आयोग की तरफ से संकेत मिले है कि एक डेलिगेशन को मिलने के लिए बुलाया जा सकता हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर EC हमे बुलाता है तो हम मिलने जाएंगे, इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़ा हूं, BJP क्या बोलती है इससे फर्क नहीं पड़ता : Rahul Gandhi
'नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देश को हाईजैक कर लिया है'
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 'नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देश को हाईजैक कर लिया है और हम संविधान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।' वहीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी राहुल गांधी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उन्हें वहां से हटाना चाहती है तो यह बताया जाए कि वह आखिर कहां बैठ सकते हैं-जंतर-मंतर, इंडिया गेट या सड़क पर।
